सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM Targets Centre Over Rising Inflation Alleges No Relief Since 2014

Jharkhand Politics: महंगाई को लेकर झामुमो का केंद्र पर हमला, 2014 से अब तक राहत न मिलने का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand Politics: झामुमो ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि 2014 से अब तक महंगाई पर नियंत्रण नहीं हो पाया। पेट्रोल-डीजल कीमत बढ़ने की आशंका जताते हुए उन्होंने आंदोलन तेज करने का आह्वान किया। पढ़ें पूरी खबर...

JMM Targets Centre Over Rising Inflation Alleges No Relief Since 2014
झामुमो के केंद्रीय महासचिव
विज्ञापन

विस्तार

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने रविवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत में सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए।
Trending Videos


महंगाई कम करने में असफल रही भाजपा सरकार
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में सत्ता संभाली थी, तब महंगाई कम करने का वादा किया गया था। लेकिन 2014 से 2026 तक के दौरान महंगाई पर काबू पाने में सरकार पूरी तरह असफल रही है और आम लोगों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल के दामों में हो सकती है बढ़ोत्तरी
सुप्रियो भट्टाचार्य ने आशंका जताई कि आगामी चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम जनता पर आर्थिक दबाव और बढ़ेगा। उनके मुताबिक, महंगाई की मार से आम लोगों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

कर्मचारियों की छंटनी की जा रही
झामुमो नेता ने यह भी आरोप लगाया कि देश में निजी उद्योग कमजोर हो रहे हैं और कई जगह कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। इसके अलावा, गैस जैसी जरूरी सुविधाएं भी आम लोगों तक आसानी से नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे जीवन-यापन और मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें-   Jharkhand News: रांची के पहाड़ी मंदिर में करोड़ों के घोटाले का आरोप, प्रबंधन कमेटी पर उठे गंभीर सवाल

जनता की समस्याओं की अनदेखी
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता की समस्याओं की अनदेखी कर केवल चुनावी तैयारियों में व्यस्त है। अंत में सुप्रियो भट्टाचार्य ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed