{"_id":"6a6dbd88344636f6e60e4e4c","slug":"arpita-sarkar-a-woman-from-sahibganj-arrested-suspected-of-links-to-a-honey-trap-scheme-and-a-terror-network-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4564393-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: हनीट्रैप और ISI लिंक का खुलासा, STF ने महिला को किया गिरफ्तार; VIP और अफसरों को बनाती थी निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: हनीट्रैप और ISI लिंक का खुलासा, STF ने महिला को किया गिरफ्तार; VIP और अफसरों को बनाती थी निशाना
Sun, 02 Aug 2026 07:51 AM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:51 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने साहिबगंज निवासी अर्पिता सरकार को आतंकी संबंधों की जांच के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी का दावा है कि वह बर्धमान से गिरफ्तार हमीम मंडल के संपर्क में थी और कथित तौर पर हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों से गोपनीय जानकारियां जुटाने वाले नेटवर्क का हिस्सा थी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के साहिबगंज की रहने वाली अर्पिता सरकार को पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने आतंकी संबंधों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बर्धमान से गिरफ्तार हमीम मंडल से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर की गई। एसटीएफ का दावा है कि अर्पिता हमीम के संपर्क में थी और कथित तौर पर संगठित गिरोह के लिए हनीट्रैप के जरिए प्रभावशाली लोगों को निशाना बनाने का काम करती थी।
एसटीएफ ने आधी रात कार्रवाई को अंजाम दिया
जांच एजेंसी के अनुसार, शुक्रवार को बर्धमान से हमीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अर्पिता सरकार का नाम सामने आया। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार रात साहिबगंज में छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया और बर्धमान ले गई। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा
एसटीएफ के प्रारंभिक दावों के मुताबिक, अर्पिता का इस्तेमाल कथित रूप से वरिष्ठ अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों को हनीट्रैप में फंसाने तथा उनसे संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां हासिल करने के लिए किया जाता था। एजेंसी का कहना है कि अब अर्पिता से विस्तृत पूछताछ कर इन दावों का सत्यापन किया जाएगा और इस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ओमान में फंसी झारखंड की बेटी की वतन वापसी, सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर पूरा हुआ रेस्क्यू मिशन
साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी
इससे पहले अदालत ने हमीम मंडल को 14 दिनों की एसटीएफ हिरासत में भेजा है। एसटीएफ पहले ही यह दावा कर चुकी है कि हमीम मंडल के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों की जांच की जा रही है। हालांकि, एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल यह मामला जांच के अधीन है और अब तक लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि नहीं हुई है। पूरे मामले में जांच जारी है और एसटीएफ का कहना है कि पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अर्पिता सरकार या हमीम मंडल के खिलाफ लगाए गए आरोप न्यायालय में सिद्ध नहीं हुए हैं।