फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand health department 99 doctors transfer 72 medical officers 27 dental surgeons new posting

Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, 72 डॉक्टर और 27 दंत चिकित्सकों की नई तैनाती

Fri, 31 Jul 2026 10:43 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 31 Jul 2026 10:43 PM IST
सार

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 72 चिकित्सा पदाधिकारियों एवं गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ 27 दंत चिकित्सकों और वरीय दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की है।

विज्ञापन
jharkhand health department 99 doctors transfer 72 medical officers 27 dental surgeons new posting
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्यभर में बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 72 चिकित्सा पदाधिकारियों और गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ 27 दंत चिकित्सकों एवं वरीय दंत चिकित्सकों का स्थानांतरण और नई पदस्थापना की है। विभाग का कहना है कि इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न जिलों के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकीय सेवाओं को बेहतर बनाना है। सभी स्थानांतरित चिकित्सकों को 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 31 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत 72 चिकित्सा पदाधिकारियों एवं गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया है। यह निर्णय 29 जुलाई को हुई विभागीय स्थापना समिति की बैठक की अनुशंसा के आधार पर लिया गया। अधिसूचना के अनुसार सभी चिकित्सकों को उनके वर्तमान पद से स्थानांतरित कर अगले आदेश तक नए पदस्थापन स्थल पर भेजा गया है। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, सर्जन, पैथोलॉजिस्ट, मनोचिकित्सक, अस्थि रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं।
विज्ञापन


इन विशेषज्ञ चिकित्सकों का हुआ तबादला

अधिसूचना के अनुसार डॉ. अयोध्या कुमार को सदर अस्पताल कोडरमा से सदर अस्पताल धनबाद भेजा गया है। डॉ. अनुपम कुमार राकेश का तबादला सदर अस्पताल हजारीबाग से सदर अस्पताल चतरा किया गया है। डॉ. अभिषेक अग्रवाल को सदर अस्पताल गुमला से सदर अस्पताल रामगढ़ और डॉ. हीरालाल राम को सदर अस्पताल चतरा से अनुमंडलीय अस्पताल बरही (हजारीबाग) पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डॉ. तरुण कुमार को सदर अस्पताल गोड्डा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला (रामगढ़), डॉ. बिनिता होरो को सदर अस्पताल लोहरदगा से सदर अस्पताल खूंटी, डॉ. ममता मधुबाला कुजूर को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र सिमडेगा से सदर अस्पताल गोड्डा, डॉ. शिवा को सदर अस्पताल सिमडेगा से सीएचसी तोरपा (खूंटी) तथा डॉ. शिवेन्द्र कुमार को सदर अस्पताल हजारीबाग से रिनपास, कांके (रांची) भेजा गया है।

कई जिलों में चिकित्सा पदाधिकारियों की नई तैनाती

विभाग ने रांची, धनबाद, दुमका, गढ़वा, रामगढ़, सिमडेगा, साहेबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और जमशेदपुर सहित कई जिलों में चिकित्सा पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है। डॉ. अब्दुल जफर को रेफरल अस्पताल भरेचनगर (रामगढ़) से सदर अस्पताल रांची भेजा गया है। डॉ. सरबजीत सिंह का तबादला बलियापुर (धनबाद) से सदर अस्पताल गिरिडीह, डॉ. टी. पियूष का सदर अस्पताल साहेबगंज से सदर अस्पताल गढ़वा तथा डॉ. रिद्धि कुमारी का रंका (गढ़वा) से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र मेदिनीनगर किया गया है। इसके अलावा डॉ. अजय कुमार सिंह को सदर अस्पताल हजारीबाग से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण संस्थान, हजारीबाग का प्राचार्य बनाया गया है। वहीं डॉ. बादल चन्द्र भकत को झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक पद से सदर अस्पताल रांची भेजा गया है।

27 दंत चिकित्सकों और वरीय दंत चिकित्सकों का भी तबादला
स्वास्थ्य विभाग ने अलग अधिसूचना जारी कर राज्य के 27 दंत चिकित्सकों और वरीय दंत चिकित्सकों का भी स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना की है। अधिसूचना के अनुसार डॉ. मृणालिनी एक्का को किस्को (लोहरदगा) से काठीकुण्ड (दुमका), डॉ. प्रेरणा स्त्रोत को कुडू (लोहरदगा) से ईटखोरी (चतरा), डॉ. प्रीति किरण को चान्हो (रांची) से गम्हरिया (सरायकेला-खरसावां) और डॉ. निखत परवीन को तमाड़ (रांची) से नारायणपुर (जामताड़ा) भेजा गया है। डॉ. राजेश प्रसाद का तबादला नावाडीह (बोकारो) से नाला (जामताड़ा) तथा डॉ. नेहा वर्मा का चंदनकियारी (बोकारो) से बरहरवा (साहेबगंज) किया गया है।

इसी प्रकार डॉ. शालिनी शर्मा को ईटखोरी (चतरा) से तोरपा (खूंटी), डॉ. अरुण अंशु को केरेडारी (हजारीबाग) से तमाड़ (रांची), डॉ. झूलन दास को चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) से बंदगांव (पश्चिमी सिंहभूम) तथा डॉ. सुमित्रा हांसदा को गोईलकेरा (पश्चिमी सिंहभूम) से सेन्हा (लोहरदगा) पदस्थापित किया गया है। वरीय दंत चिकित्सक डॉ. शरद कुमार को सदर अस्पताल देवघर से अनुमंडलीय अस्पताल नगरउंटारी (गढ़वा) भेजा गया है। वहीं डॉ. रमण कुमार गुप्ता को काठीकुण्ड से किस्को, डॉ. रविदिता रानी को गम्हरिया से चान्हो और डॉ. कुमार अर्णव स्वरूप को नारायणपुर से तमाड़ स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा डॉ. गुनीता लोईतोंगबम को नाला से नावाडीह, डॉ. ऋषभ देव को बरहरवा से चंदनकियारी, डॉ. अंकिता कुमारी को तोरपा से ईटखोरी, डॉ. जीनत अफरोज को बंदगांव से चाकुलिया तथा डॉ. रंजीता कच्छप को सेन्हा से गोईलकेरा भेजा गया है।

डॉ. मुकेश कुमार सिंह को सदर अस्पताल गोड्डा से गोबिंदपुर (धनबाद), डॉ. तोयज कुमार शुक्ला को गोबिंदपुर से सदर अस्पताल गोड्डा, डॉ. निकेत कुमार चौधरी को सदर अस्पताल बोकारो से एसएसएलएनटी अस्पताल धनबाद, डॉ. कुमार मोहन को बरहेट से सारठ (देवघर) तथा डॉ. सुमिति को मधुपुर से बरहेट (साहेबगंज) पदस्थापित किया गया है।

15 दिनों में देना होगा योगदान

स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्थानांतरित चिकित्सा पदाधिकारियों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, दंत चिकित्सकों और वरीय दंत चिकित्सकों को 15 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन चिकित्सकों का स्थानांतरण उनके अभ्यावेदन के आधार पर किया गया है, उन्हें स्थानांतरण यात्रा भत्ता (टीए) देय नहीं होगा। वहीं जिन चिकित्सकों का किसी नए स्थान पर पदस्थापन नहीं किया गया है, उन्हें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, रांची में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed