फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Uproar over JPSC exam Thousands of students protest alleging irregularities and demanding cancellation

Jharkhand: JPSC परीक्षा पर बवाल! हजारों छात्रों का प्रदर्शन, बोले- धांधली हुई, परीक्षा रद्द कर CBI जांच कराएं

Thu, 30 Jul 2026 07:33 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 07:33 AM IST
सार

Jharkhand: रांची में हजारों छात्रों ने जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने, सीबीआई जांच और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। वहीं भाजपा ने भी इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा है।

विज्ञापन
Uproar over JPSC exam Thousands of students protest alleging irregularities and demanding cancellation
रांची में जेपीएससी के विरोध में जुटे छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर जारी बहस के बीच झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार को छात्रों ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट चौक तक मार्च निकालकर भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करते हुए 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की।
विज्ञापन


हजारों छात्र सड़कों पर, निष्पक्ष भर्ती की उठी मांग
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ है। उन्होंने सरकार और आयोग से भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, परीक्षा प्रणाली में सुधार करने और अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
प्रदर्शन में शामिल छात्रा खुशी कुमारी ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग यह है कि लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जाएं। एक अन्य छात्रा ने आरोप लगाया कि जेपीएससी की पूरी भर्ती प्रक्रिया धांधली से प्रभावित रही। उन्होंने दावा किया कि उनके कुछ सहपाठियों ने पहले ही बता दिया था कि किन अभ्यर्थियों का चयन होगा। धनबाद से परीक्षा देने आई छात्रा फाल्गुनी ने भी आरोप लगाया कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा में कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। छात्रों ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड शराब नीति मामले में ACB की जांच तेज, तीन पूर्व अधिकारियों को 4 अगस्त को पूछताछ के लिए समन

भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
इस बीच झारखंड भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने आरोप लगाया कि जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा में सीटें करोड़ों रुपये में बेचे जाने के आरोप सामने आए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि सीआईडी सहायक परीक्षा नियंत्रक समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से इस पूरे मामले पर जवाब देने की मांग करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर सरकार को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed