फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   begusarai 13 year old dilshad murder beaten to death body found barauni fulwaria police

Bihar News: पहले बेरहमी से पीटा, फिर झाड़ियों में फेंका शव... 13 साल के दिलशाद की हत्या से सनसनी

Thu, 20 Aug 2026 08:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 20 Aug 2026 08:58 AM IST
सार

बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार रात 13 वर्षीय किशोर मो. दिलशाद की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। न्यू अजीत पत्रकार रोड, बरौनी तारीखाना के पास उसका शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला।

विज्ञापन
begusarai 13 year old dilshad murder beaten to death body found barauni fulwaria police
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फुलवड़िया थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। न्यू अजीत पत्रकार रोड, बरौनी तारीखाना के पास असामाजिक तत्वों ने 13 वर्षीय किशोर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मृतक के परिजनों व स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन

झाड़ियों में मिला किशोर का शव

मृतक की पहचान शोकहरा निवासी मो. कारो के बेटे मो. दिलशाद के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधवार रात घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश किशोर का शव सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने तत्काल फुलवड़िया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार और फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।

विज्ञापन

घटना के बाद लोगों में आक्रोश, मुख्य सड़क जाम

किशोर की हत्या की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घटना में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

फुलवड़िया थानाध्यक्ष विजय सहनी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में भी लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।


घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं

समाचार प्रेषण तक पुलिस की ओर से घटना के कारणों और हत्या में शामिल बदमाशों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और साक्ष्य सामने आने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed