सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP National President Nitin Naveen gives the mantra of strengthening the organization down to the booth level

Jharkhand: नितिन नवीन ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का दिया मंत्र, 2029 के लिए अभी से जुटने का आह्वान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को 2029 के चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान संगठनात्मक टीम ही आगामी चुनावी लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी।

BJP National President Nitin Naveen gives the mantra of strengthening the organization down to the booth level
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच।
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने झारखंड दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्ष 2029 के चुनावों की तैयारी अभी से शुरू करने का संदेश दिया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान संगठनात्मक टीम का गठन 2029 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है और यही टीम आगामी चुनावों का नेतृत्व करेगी।


उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड का मजबूत राजनीतिक आधार रही है और भविष्य में भी राज्य में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी। पिछले चुनावों के अनुभवों से सीख लेते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निराशा छोड़कर नए उत्साह के साथ संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: कांग्रेस-झामुमो के बीच खींचतान के बीच परिमल नाथवानी की एंट्री, सीएम से की समर्थन की मांग
विज्ञापन
Trending Videos


नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसके करोड़ों सदस्य और लाखों सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक नियमित बैठकों, बूथ सशक्तिकरण, शक्तिकेंद्रों की सक्रियता व प्रत्येक मंडल में कम से कम 100 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने पर जोर दिया। साथ ही वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक संगठन से जोड़ने तथा नियमित प्रवास और संवाद अभियान चलाने के निर्देश दिए।

झामुमो-कांग्रेस सरकार पर मरांडी ने साधा निशाना 
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन चलाने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नितिन नवीन का दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और प्रशिक्षण अभियानों की जानकारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed