सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Encounter between police and criminals in Dhanbad; Prince Khan gang shooter arrested injured

Jharkhand News: धनबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल अवस्था में गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनबाद Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 10:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक शूटर घायल होकर गिरफ्तार हुआ, जबकि एक साथी फरार हो गया। गोलीबारी में सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद भी घायल हुए।

Jharkhand News: Encounter between police and criminals in Dhanbad; Prince Khan gang shooter arrested injured
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोयलांचल धनबाद में रविवार को पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। सरायढेला थाना क्षेत्र के गोविंदपुर मार्ग स्थित धनबाद पब्लिक स्कूल के पास पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों के बीच जोरदार फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपराधियों की गोलीबारी में एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गए।

Trending Videos

 
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी
जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर इलाके में रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से आने वाला है। इस सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने गोविंदपुर मार्ग के पास घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग और बम से हमला
बताया जा रहा है कि जैसे ही पुलिस टीम संदिग्धों के करीब पहुंची, अपराधियों ने अचानक पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके साथ ही बम से भी हमला किया गया। अचानक हुई इस गोलीबारी से इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।
 
जवाबी कार्रवाई में शूटर को लगी गोली
अपराधियों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ समय तक चली क्रॉस फायरिंग के दौरान गिरोह के एक शूटर के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे और अफरातफरी का फायदा उठाकर वहां से फरार होने में सफल रहा।

पढ़ें- Ranchi: रसोइया, संयोजिका और सेविका संघ का आंदोलन जारी, CM आवास जाने से पहले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका
 
सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद भी हुए घायल
मुठभेड़ के दौरान सरायढेला थाना के सब-इंस्पेक्टर बालमुकुंद को भी गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत घायल सब-इंस्पेक्टर और गिरफ्तार किए गए शूटर को इलाज के लिए धनबाद के असरफी अस्पताल में भर्ती कराया।
 
मामले की जांच और आरोपी की तलाश जारी
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार अपराधी की तलाश के लिए इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed