सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Income Tax Department surveys wine shop in Argora, Ranchi, documents under scrutiny

Jharkhand News: रांची के अरगोड़ा में वाइन शॉप पर आयकर विभाग का सर्वे, दस्तावेजों की जांच जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News: रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में आयकर विभाग ने सर्वे कर दस्तावेजों की जांच शुरू की है। वहीं, कोडरमा की कन्हैया मिठाई दुकान में भी कार्रवाई की सूचना है। टीम वित्तीय लेन-देन और कागजातों का मिलान कर रही है।

Jharkhand News: Income Tax Department surveys wine shop in Argora, Ranchi, documents under scrutiny
अरगोड़ा चौक स्थित वाइन शॉप में आयकर विभाग की टीम का सर्वे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में आयकर विभाग की टीम ने रविवार को सर्वे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग के अधिकारी सुबह करीब 11 बजे वीरेन साहू की वाइन शॉप पहुंचे और वहां मौजूद दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। टीम दुकान में रखे लेखा-जोखा, बिल और अन्य वित्तीय कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है।

Trending Videos

 
दुकान के अंदर बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग ने दुकान के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि व्यापारियों द्वारा अपनी वास्तविक आमदनी छिपाकर आयकर की चोरी किए जाने की सूचना के आधार पर यह सर्वे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अनियमितताओं की शिकायत के आधार पर शुरू हुई जांच
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को लंबे समय से कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में आयकर से संबंधित अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर विभाग ने जांच की प्रक्रिया शुरू की है और संबंधित दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। अधिकारियों की टीम वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है।

पढ़ें- Jharkhand: चाईबासा में स्वास्थ्य व्यवस्था कागजों तक सीमित, नवजात का शव डब्बे में भरकर लाने को विवश हुए परिजन
 
कोडरमा में मिठाई दुकान पर भी सर्वे की सूचना
इधर, कोडरमा में भी आयकर विभाग की टीम द्वारा एक मिठाई दुकान में सर्वे की कार्रवाई की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कोडरमा स्थित कन्हैया मिठाई दुकान में भी विभाग के अधिकारी पहुंचकर वहां मौजूद दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।
 
कागजातों का मिलान कर रही टीम, कार्रवाई जारी
दोनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम वित्तीय दस्तावेजों का मिलान कर रही है और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। फिलहाल विभाग की कार्रवाई जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed