सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Shia community announces Eid celebrations

खामनेई की मौत पर गुस्सा: ईद पर शिया समुदाय नहीं पहनेगा नए कपड़े, पुराने कपड़ों में पढ़ेंगे नमाज

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के अली हुसैनी खामनेई की मौत पर गुस्सा अलीगढ़ में देखा जा रहा है। इस बार ईद पर शिया समुदास नए कपड़े नहीं पहनेगा और पुराने कपड़ों में ही नमाज पढ़ेंगे।साथ ही अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

Aligarh Shia community announces Eid celebrations
ईद नमाज - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामनेई की मौत पर जहां लोगों में गम है, वहीं शिया समुदाय ने ईद पर खुशियां न मनाने का फैसला लिया है। नए कपड़े नहीं खरीदे जाएंगे। पुराने कपड़े पहनकर ही ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान बांह पर काली पट्टी भी बांधेंगे। 20 या 21 मार्च को ईद होगी।

Trending Videos


अंजुमन तंजीमुल अजा के महासचिव सैयद नादिर अब्बास नकवी ने बताया कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने अपील की है कि अली खामनेई के इंतकाल पर इस बार ईद की पारंपरिक खुशियां नहीं मनाई जाएंगी। लोग केवल ईद की नमाज अदा करेंगे। नादिर अब्बास ने कहा कि शिया समुदाय के लोग ईद पर नए कपड़े नहीं पहनेंगे, बल्कि पुराने कपड़ों में ही नमाज पढ़ने के लिए जाएंगे। साथ ही अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजमाल कर्बला के मुतवल्ली मुख्तार जैदी ने कहा कि यह फैसला शोक को व्यक्त करने के लिए लिया गया है। इससे पहले एक मार्च को खामनेई की मौत के विरोध में सर सैयद नगर स्थित हुसैनी मस्जिद से यूनिवर्सिटी सर्किल तक जुलूस निकलेगा। यूनिवर्सिटी में दो बार गायबाना नमाज-ए-जनाजा पढ़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed