सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All India Inter University Arm Wrestling Championship in RMPSU Aligarh

RMPSU: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप अलीगढ़ में कल से, 52 यूनिवर्सिटी की टीमें लेंगी भाग

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

अलीगढ़ में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप होने जा रही है। जिसमें देश की 52 यूनिवर्सिटी भाग ले रही हैं। इसका आयोजन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में होगा।

All India Inter University Arm Wrestling Championship in RMPSU Aligarh
प्रतियोगिता के ब्रोशन का विमोचन - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में  10 से 15 मार्च 2026 तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित शीला गौतम ऑडिटोरियम में होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 52 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।

Trending Videos


पुरुष वर्ग में प्रतियोगिता 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 90 किलोग्राम, 100 किलोग्राम, 110 किलोग्राम तथा 110 किलोग्राम से ऊपर वजन वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक वजन वर्ग में दाहिने और बाएं हाथ की प्रतियोगिता अलग-अलग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार महिला वर्ग में भी मुकाबले 45 किलोग्राम, 50 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 75 किलोग्राम, 80 किलोग्राम, 90 किलोग्राम तथा 90 किलोग्राम से ऊपर वजन वर्गों में आयोजित किए जाएंगे। महिला वर्ग में भी सभी मुकाबले दाहिने और बाएं हाथ से अलग-अलग आयोजित होंगे।

कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह की अध्यक्षता में कुलपति ने समिति के सभी संयोजक व सदस्यों द्वारा समीक्षा बैठक की। कुलपति व कुलसचिव ने प्रतियोगिता के ब्रोशन का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed