सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Celebrations in Aligarh on Team India victory

T20 World Cup: टीम इंडिया की जीत पर देर रात तक झूमा अलीगढ़, लहराया तिरंगा, जमकर हुई आतिशबाजी और बांटी मिठाई

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

टी 20 विश्व कप में जैसे ही टीम इंडिया की जीत की घोषणा हुई अलीगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर सेंटर प्वाइंट चौराहा (अटल चौक) पर एकत्र हो गए और लाउडस्पीकर पर बजते देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमे। 

Celebrations in Aligarh on Team India victory
सेंटर पॉइंट चौराहे पर भारत की जीत के बाद जश्न मनाती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की टीम की शानदार जीत पर अलीगढ़ झूम उठा। शहरभर में जमकर आतिशबाजी की गई तथा मिठाई बांटी। सेंटर प्वाइंट चौराहा क्रिकेट प्रशंसकों से खचाखच भर गया। मैच में जीत की घोषणा होते ही चौराहा भारत माता की जय और टीम इंडिया जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोग झूम उठे। शहर के रामघाट रोड, सासनीगेट, देहलीगेट आदि इलाकों में भी जश्न मनाया गया। लोगों ने बड़ी एलईडी स्क्रीन पर पूरा मैच देखा।

Trending Videos


क्रिकेट प्रेमी टी-20 विश्व कप मुकाबले पर लगातार नजरें लगाए हुए थे। भारत की टीम के फाइनल मुकाबले में पहुंचने तक लोगों का जोश बढ़ गया। रविवार को भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला देखने के लिए लोगों ने अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी एलईडी का इंतजाम किया। शाम को मैच शुरू होने के बाद से ही लोग जोश में नजर आए। मैरिस रोड, समद रोड, मानिक चौक, सासनीगेट, जयगंज में बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लोगों ने मैच देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंटर पॉइंट चौराहे पर भारत की जीत के बाद जश्न मनाते लोगभारत की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी। जैसे-जैसे रनों का स्कोर बढ़ता गया। क्रिकेट प्रेमियों का जोश भी तेज होता गया। टीम इंडिया ने 255 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर लिया। रनों का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर सिमट गई। जैसे ही टीम इंडिया की जीत की घोषणा हुई क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर सेंटर प्वाइंट चौराहा (अटल चौक) पर एकत्र हो गए और लाउडस्पीकर पर बजते देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमे। 

महापौर प्रशांत सिंघल अपने परिवार के साथ चौराहे पर पहुंच गए और अपनी गाड़ी पर चढ़कर तिरंगा फहराया। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत भी अपने समर्थकों के साथ झूमते नजर आए। देहलीगेट चौराहे पर पूर्व महापौर शकुंतला भारती ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया। हरिगढ़ वार्ष्णेय क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने एडमिन सुमित के नेतृत्व में जश्न मनाया। व्यापारी नेता मोनू अग्रवाल ने समर्थकों के साथ रेलवे रोड पर जश्न मनाया। वैष्णो मैनर अपार्टमेंट में गुंजित वाष्र्णेय, विक्रांत गर्ग, आनंद सक्सेना, राज सक्सेना, हरपाल सैनी, रितेश वाष्र्णेय ने जश्न मनाया।

Celebrations in Aligarh on Team India victory
अचल ताल चौराहे पर भारत की जीत के बाद जश्न मनाती महिलाएं - फोटो : संवाद

देश भक्ति गीतों पर जमकर झूमे
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में रविवार कमिश्नरी कार्यालय के पास एक मैरिज होम में होली मिलन समारोह एवं नव संवत्सर स्वागत समारोह हुआ। इसमें गुलाल बरसने के साथ ही हास्य कवि सम्मेलन में कवियों की महफिल सजी। देश भक्ति की रचनाओं से जोश भरा।
कवि चमन सिसोदिया ने सरस्वती वंदना व देश भक्ति गीत के जरिये देश प्रेम की भावना को जगाने का काम किया। उपेंद्र राणा ने महाराणा प्रताप के प्रताप को लेकर महाराणा प्रताप नही होता तो हिंदुस्तान नही होता ...., यूजीसी पर भी गीत सुना कर युवाओं में जोश भरने का काम किया।

नितेंद्र चौबे ने हास्य कविताओं से लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सुनाया - भले ही जमाने को दिखाने के लिए, बस हौंसला चाहिए मुस्कुराने के लिए, इस जमाने के सितम का क्या गम करें इसे तो बस मौका चाहिए रुलाने के लिए ...। धौलपुर से आए रामबाबू सिकरवार ने जांबाज सैनिकों को नमन करते हुए सुनाया कि जो वतन की खातिर मिटे उनको सलाम है... जांबाज सैनिकों को कोटिश प्रणाम हैं...।


समारोह का शुभारंभ बराैली विधायक ठा. जयवीर सिंह, एमएलसी डाॅ. मानवेंद्र प्रताप सिंह व हसायन के ब्लाॅक प्रमुख डीपी सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान राम की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर कर किया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने की। संचालन डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने किया। आयोजन में मंडल प्रभारी स्नेह लता चौहान, धीरू पहलवान, मंडल अध्यक्ष भावना चौहान, जिलाध्यक्ष मीरा जादौन, कौशल सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह आदि थे।
जमालपुर में भारत की जीत का जश्न मनाते युवकभारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए किया हवन
डीएस क्रिकेट अकादमी के खिलाडि़यों ने रविवार को अचलताल मंदिर में टी-20 विश्वकप में भारत की जीत के लिए हवन किया। खिलाड़ियों ने आहुति देकर टीम के विश्वकप जीतने की कामना की। इस अवसर पर कोच आयुष गुप्ता और हर्ष कुमार सहित स्टाफ व खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed