फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Failure to meet 75% attendance could lead to trouble; JAC keeping a close watch on Class 10 and 12 students.

झारखंड: 75 प्रतिशत अटेंडेंस नहीं तो बढ़ सकती है मुश्किल, 10वीं-12वीं के छात्रों पर जैक की नजर

Mon, 05 Oct 2026 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 05:21 PM IST
सार

जैक ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026-27 के लिए विद्यार्थियों की न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की है। पलामू में स्कूल कम उपस्थिति वाले छात्रों को चिह्नित कर रहे हैं और अभिभावकों से संपर्क कर नियमित विद्यालय भेजने की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
Failure to meet 75% attendance could lead to trouble; JAC keeping a close watch on Class 10 and 12 students.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की है। निर्धारित उपस्थिति पूरी नहीं होने पर विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

जैक के निर्देश के बाद पलामू जिले के सभी विद्यालयों में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति की विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन को कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उनकी उपस्थिति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

विद्यालयों में परीक्षार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड नियमित रूप से दर्ज और अपडेट किया जा रहा है। जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें चिह्नित कर नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि समय रहते उनकी उपस्थिति में सुधार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से भी विद्यालय प्रशासन संपर्क कर रहा है। अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और उनकी दैनिक उपस्थिति पर नजर रखने की अपील की जा रही है, ताकि बोर्ड परीक्षा के समय परीक्षा फॉर्म भरने में किसी तरह की परेशानी न हो।

पलामू के जिला शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में अभी पर्याप्त समय है, इसलिए जिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम है, वे नियमित रूप से विद्यालय आकर इसमें सुधार कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करना और निर्धारित उपस्थिति मानक को पूरा करना भी विद्यार्थियों के लिए जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों को इस संबंध में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed