फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Major crackdown on coal theft in Chatra 250 tonnes of illegal coal recovered from the forest

झारखंड: चतरा में कोयला चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से 250 टन अवैध कोयला बरामद, पांच हाइवा जब्त

Mon, 05 Oct 2026 05:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 05:47 PM IST
सार

चतरा के मगध परियोजना क्षेत्र में सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर जंगल में छिपाया गया करीब 250 टन कोयला बरामद किया। टीम ने पांच हाइवा जब्त किए। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।

 

विज्ञापन
Major crackdown on coal theft in Chatra 250 tonnes of illegal coal recovered from the forest
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

चतरा जिले के मगध परियोजना क्षेत्र स्थित ओझाटांड में सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम ने कोयला चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से डंप किया गया करीब 250 टन कोयला बरामद किया और मौके से पांच हाइवा जब्त किए।

सीआईएसएफ को सूचना मिली थी कि कुछ लोग रात के समय कोयला डंप से चोरी कर उसे हाइवा के जरिए पास के जंगल में छिपा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने ओझाटांड में कार्रवाई की। टीम को देखते ही हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। क्षेत्र की कठिन भौगोलिक स्थिति के कारण वाहनों को वहां से निकालना भी चुनौतीपूर्ण था।

विज्ञापन

जब्त पांच हाइवा में दो पर जेएच 02 बीवी 6016 और जेएच 02 बीटी 2432 नंबर अंकित थे, जबकि तीन हाइवा बिना नंबर प्लेट के पाए गए। सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने पांचों वाहनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बालूमाथ थाने को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्रवाई सीआईएसएफ कमांडेंट अमित कुमार के मार्गदर्शन तथा सहायक कमांडेंट सुभाष कुमार और हर्षा लवानिया के नेतृत्व में की गई। अभियान में उप-निरीक्षक हलदर और अभिषेक ने भी भाग लिया। एनके पिपरवार की ओर से भी आवश्यक सहयोग और समन्वय मिला।

सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल मगध एवं आम्रपाली का औपचारिक गठन 19 सितंबर को हुआ था। इसके बाद यह यूनिट की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। सीआईएसएफ का लक्ष्य क्षेत्र में कोयला चोरी, पिल्फरेज और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाकर ‘जीरो कोल लीकेज’ के लक्ष्य को मजबूत करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed