सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Four people including Maoist Naxalite bounty of Rs 15 lakh killed in encounter at Chatra Hazaribagh border

झारखंड में नक्सलियों पर बड़ा वार, चतरा-हजारीबाग बॉर्डर पर मुठभेड़; 15 लाख के इनामी माओवादी समेत 4 ढेर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा Published by: राँची ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के चतरा-हजारीबाग बॉर्डर स्थित बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी माओवादी सब-जोनल कमांडर शाहदेव उर्फ सहदेव महतो समेत चार कुख्यात नक्सली मारे गए। 

Four people including Maoist Naxalite bounty of Rs 15 lakh killed in encounter at  Chatra Hazaribagh border
तलाशी अभियान के दौरान मुस्तैद सुरक्षा बल के जवान। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के तहत चतरा और हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चतरा के पिपरवार और हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र के बटुका जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में 15 लाख के इनामी माओवादी सब-जोनल कमांडर शाहदेव उर्फ सहदेव महतो समेत चार कुख्यात नक्सली मारे गए हैं।

Trending Videos


भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में दो AK-47 राइफल, एक अमेरिकी राइफल समेत कई अन्य अत्याधुनिक और देसी हथियार शामिल हैं। इसके अलावा नक्सली साहित्य, दैनिक उपयोग की सामग्री और बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के साथ पुलिस ने किया ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार, पुलिस को चतरा-हजारीबाग बॉर्डर क्षेत्र में नक्सलियों के एक दस्ते की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद चतरा और हजारीबाग पुलिस ने सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान खुद को चारों ओर से घिरा देख नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला।

चार नक्सली ढ़ेर
घंटों चली इस मुठभेड़ में चार नक्सली मौके पर ही मारे गए, जबकि कुछ अन्य के घायल होने की आशंका जताई जा रही है। मारे गए नक्सलियों में एक महिला नक्सली नताशा का नाम भी सामने आ रहा है, जो हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ से झारखंड आकर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय थी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


ये भी पढ़ें:  झारखंड में IED धमाके में इंस्पेक्टर समेत पांच जवान घायल; इलाके में अलर्ट

पूरे इलाके में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन
मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है। चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च अभियान जारी है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुठभेड़ में कौन-कौन नक्सली मारे गए हैं। जवानों से इनामी नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है, लेकिन सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed