सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Father Arrested for Murdering His Three Minor Daughters in Giridih

Jharkhand: कसाई बना पिता!, धारदार हथियार से अपनी ही तीन मासूम बेटियों को उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
सार

झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित तुरुकडीह गांव में एक पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृत बच्चियों में 14 वर्षीय पल्लवी यादव और छह वर्षीय जुड़वा बहनें रिद्धि व सिद्धि शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Jharkhand Father Arrested for Murdering His Three Minor Daughters in Giridih
घटना स्थल पर ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के गिरिडीह जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरुकडीह गांव में एक पिता ने अपनी ही तीन मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह हुई इस हृदयविदारक घटना में 14 वर्षीय पल्लवी यादव और छह वर्षीय जुड़वा बहनें रिद्धि तथा सिद्धि की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने तीनों बच्चियों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भारी भीड़ जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। तीनों बेटियों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सबसे दर्दनाक स्थिति बच्चियों की मां की है, जो अपनी बेटियों को खोने के बाद गहरे सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार सामान्य रूप से रह रहा था और कभी किसी बड़े विवाद की जानकारी नहीं मिली थी। ऐसे में इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। लोगों के बीच शोक के साथ-साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos


ये भी पढ़ें-  Jharkhand: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में डिस्चार्ज याचिका खारिज

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे की वजहों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच में लगाया गया है। एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की निर्मम हत्या ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed