{"_id":"6a6f7629c0ad505a530c31d8","slug":"jharkhand-lightning-strike-five-women-killed-ramgarh-godda-paddy-field-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड में वज्रपात का कहर, धान रोपाई कर रहीं 5 महिलाओं की मौत, 4 झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड में वज्रपात का कहर, धान रोपाई कर रहीं 5 महिलाओं की मौत, 4 झुलसीं
Sun, 02 Aug 2026 10:28 PM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:28 PM IST
सार
Jharkhand News: झारखंड के रामगढ़ और गोड्डा जिलों में रविवार को वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में धान की रोपाई कर रही पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में रविवार को आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई। रामगढ़ और गोड्डा जिलों में हुई अलग-अलग घटनाओं में धान की रोपाई कर रही पांच महिलाओं की वज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे के बाद दोनों जिलों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रामगढ़ में तीन महिलाओं की गई जान
पुलिस के अनुसार, रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के सकुल और पलानी गांव में यह दर्दनाक हादसा हुआ। खेत में धान की रोपाई के दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में सकुल गांव की 45 वर्षीय रेखा देवी, 21 वर्षीय रोशनी कुमारी तथा पलानी गांव की 34 वर्षीय सुशांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खेत में मौजूद अन्य लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी।
गोड्डा में भी दो महिलाओं की मौत
उधर, गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड के महेशपुर-रामपुर गांव में भी धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इस घटना में कुछ अन्य महिलाएं भी घायल हुई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
खेतों में काम के दौरान हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी महिलाएं बारिश के बीच खेतों में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और वज्रपात की घटना हुई। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया, लेकिन पांच महिलाओं की जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरे अभिजीत दीपके, बोले- CJP आपके साथ है
प्रशासन ने जारी की सावधानी की अपील
लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और बिजली चमकने या गरज सुनाई देने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लें।