फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Pavilion Inaugurated at Bharat Mandapam Minister Vows Market Access for Weavers

Jharkhand: भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन, मंत्री बोले- बुनकरों को बाजार से जोड़कर बढ़ाएंगे रोजगार

Wed, 15 Jul 2026 02:04 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 02:04 PM IST
सार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन करते हुए उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य की हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक पहचान दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इससे बुनकरों को नए बाजार मिलेंगे और राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

विज्ञापन
Jharkhand Pavilion Inaugurated at Bharat Mandapam Minister Vows Market Access for Weavers
उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव झारखंड पवेलियन का उद्घाटन किया - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के दौरान झारखंड पवेलियन का उद्घाटन करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि झारखंड की पहचान केवल राज्य की सीमाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि देश और दुनिया तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र विरासत को वैश्विक मंच पर स्थापित कर बुनकरों और कारीगरों के लिए नए अवसर सृजित करना चाहती है। मंत्री ने कहा कि जब राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, तो युवाओं को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा और झारखंड के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


बुनकरों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने का प्रयास
संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भारत टेक्स 2026 झारखंड के पारंपरिक वस्त्र उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच है। इस आयोजन के माध्यम से बुनकरों और कारीगरों को नए व्यावसायिक अवसर मिलेंगे तथा राज्य का वस्त्र उद्योग वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जुड़ेगा।
विज्ञापन


झारखंड के छह जीआई टैग उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
झारखंड पवेलियन में राज्य के छह जीआई टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसने देश-विदेश से आए खरीदारों और आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • प्रदर्शित प्रमुख उत्पादों में शामिल हैं-
  • तसर सिल्क
  • कुचाई सिल्क
  • भगैया साड़ी एवं फैब्रिक
  • टुमका चादर
  • भोया साड़ी एवं फैब्रिक
  • पंछी साड़ी एवं फैब्रिक

इन उत्पादों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध वस्त्र परंपरा, पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की उत्कृष्ट प्रतिभा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़ें-  दोस्ती, प्यार और फिर खौफनाक अंत! खुदनेश्वर धाम में जिसकी मांग भरी, क्या वही बन गई मौत की वजह?


भारत टेक्स 2026 बना वैश्विक व्यापार का बड़ा मंच
भारत टेक्स 2026 वस्त्र एवं परिधान उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए व्यापार, निवेश, नवाचार, नीतिगत संवाद और रणनीतिक साझेदारी का प्रमुख वैश्विक मंच बन चुका है। यह आयोजन भारत की वस्त्र एवं फैशन उद्योग में बढ़ती वैश्विक भूमिका, सतत विकास, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

देश-विदेश के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर, अपर सचिव प्रीति सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन में देश-विदेश के निर्माता, निर्यातक, वैश्विक खरीदार, निवेशक, नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी प्रदाता तथा हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में कारीगरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed