फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Young woman threatened by TSPC over allegations of acting as a police informant; poster pasted at her home.

Ranchi: TSPC के नाम से घर पर चिपका धमकी भरा पोस्टर, युवती पर मुखबिरी का आरोप; परिवार को जिंदा जलाने की चेतावनी

Thu, 16 Jul 2026 02:21 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 02:21 PM IST
सार

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में टीएसपीसी के नाम से धमकी भरा पोस्टर मिलने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पोस्टर में एक युवती पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाते हुए उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Young woman threatened by TSPC over allegations of acting as a police informant; poster pasted at her home.
टीपीसी संगठनों द्वारा महिला के घर पर चिपकाया पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के नाम से धमकी भरा पोस्टर चिपकाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। माइल गांव के सेमरहट टोला स्थित एक घर पर लगाए गए पोस्टर में एक युवती पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन


'सब-जोनल कमांडर' के नाम से जारी किया गया पोस्टर
पोस्टर में खुद को टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर 'नवीन जी' बताते हुए दावा किया गया है कि यह चेतावनी लोहरदगा-लातेहार-महुआडांड़-दारू एवं गुमला-पलामू सीमांत जोनल कमेटी की ओर से जारी की गई है। इसमें राधिका देवी की बेटी सीमा कुमारी पर संगठन की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


घर छोड़ने का फरमान, आग लगाने तक की धमकी
धमकी भरे पोस्टर में परिवार से सीमा कुमारी को घर से निकालने की बात कही गई है। ऐसा नहीं करने पर उसके खिलाफ 'फौजी कार्रवाई' करने और पूरे घर में आग लगा देने जैसी गंभीर धमकियां भी दी गई हैं। पोस्टर मिलने के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टर की सच्चाई खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि पोस्टर किसने और किन परिस्थितियों में लगाया, इसकी सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस पारिवारिक विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


यह भी पढ़ें: Ranchi में आज निकलेगी Lord Jagannath की Rath Yatra, 350 वर्षों पुरानी परंपरा | Report

दैनिक वेतनभोगी कर्मी हैं युवती की मां
जानकारी के अनुसार, राधिका देवी लातेहार जिला सांख्यिकी विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed