फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand Protest Ranchi Students JPSC JSSC vidhansabha Gherao CCTV footage face identify FIR against 300

झारखंड अगस्त क्रांति: CCTV फुटेज से पहचाने जा रहे चेहरे उपद्रवी चेहरे, विधानसभा घेराव में गए 300 युवाओं पर FIR

Fri, 14 Aug 2026 04:44 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी, रांची।
अमर उजाला ब्यूरो / एजेंसी, रांची। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 14 Aug 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Protest Ranchi Students JPSC JSSC vidhansabha Gherao CCTV footage face identify FIR against 300
झारखंड में छात्र आंदोलन - फोटो : एएनआई
झारखंड की राजधानी रांची में बृहस्पतिवार को भर्ती परीक्षा अनियमितताओं को लेकर 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा तक किए शांतिपूर्ण मार्च में शामिल 300 अज्ञात युवाओं के खिलाफ विधानसभा थाने में एफआईआर दर्ज की गई। रांची पुलिस अधीक्षक पारस राणा ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों पर यह कार्रवाई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप के तहत की गई है।
विज्ञापन


छात्र आंदोलन में लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस
पुलिस ने बताया कि वीडियो फुटेज के जरिए इन उपद्रवियों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसपी राकेश रंजन ने कहा था कि प्रशासन 10 अगस्त को छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बाधा डालने वाले उपद्रवियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बवाल में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज, वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


आंदोलन खत्म करने से छात्रों का इन्कार
बीते 20 दिनों से रांची में भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अपना आंदोलन खत्म करने से इन्कार कर दिया। वे सीबीआई जांच और परीक्षाओं को रद्द करने की अपनी मांग पर अड़े रहे। आंदोलन के 20वें दिन जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में इकट्ठा हुए सैकड़ों छात्रों ने मांगे पूरी न होने तक विरोध जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप: महतो की सेहत पर जानकारी छिपा रही झारखंड सरकार
अभ्यर्थी न्याय मंच के अध्यक्ष रामअवतार महतो ने रांची प्रशासन पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो की सेहत से जुड़ी जानकारी छुपा आंदोलन को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को अस्पताल में उनसे मिलने की इजाजत भी नहीं दी जा रही है। महतो बीते 12 दिनों से आमरण अनशन पर हैं।


क्या FIR में लोगों के नाम भी जुड़ेंगे?
इससे पहले गत 12 अगस्त को खबर आई थी कि झारखंड पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल करीब 100 लोगों को नामजद करते हुए 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और उपद्रव समेत अन्य आरोपों को शामिल किया गया है। नामजद आरोपियों के अलावा बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।मामले में आगे और लोगों के नाम जोड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed