फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Traders in Hazaribagh protest against the proposal to levy charges on UPI; warn of intensifying

झारखंड: यूपीआई पर शुल्क के प्रस्ताव के विरोध में हजारीबाग में व्यापारियों का प्रदर्शन, तेज आंदोलन की चेतावनी

Mon, 05 Oct 2026 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 05 Oct 2026 05:09 PM IST
सार

हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव के विरोध में धरना दिया। व्यापारियों ने कहा कि शुल्क से कारोबारियों और ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सरकार से यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग की और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Jharkhand: Traders in Hazaribagh protest against the proposal to levy charges on UPI; warn of intensifying
हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपीआई डिजिटल लेनदेन पर शुल्क लगाने के प्रस्ताव के विरोध में हजारीबाग चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से विरोध धरना दिया गया। प्रदर्शन में चैंबर के पदाधिकारियों के साथ शहर के कई प्रमुख व्यवसायियों ने भी हिस्सा लिया। व्यापारियों ने सरकार से यूपीआई भुगतान व्यवस्था को पहले की तरह पूरी तरह शुल्क मुक्त रखने की मांग की।

विज्ञापन

धरने में शामिल व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई की सबसे बड़ी खासियत इसकी आसान और तेज भुगतान व्यवस्था है। नकदी के बिना लेनदेन होने से कारोबारियों और ग्राहकों दोनों के लिए भुगतान प्रक्रिया आसान हुई है। व्यापारियों का कहना था कि यूपीआई को शुल्क के दायरे में लाने से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के प्रयासों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन


शुल्क लगाने से बढ़ेगा आर्थिक बोझ
धरने को संबोधित करते हुए चैंबर अध्यक्ष शंभूनाथ अग्रवाल ने कहा कि यूपीआई ने देश की भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। डिजिटल भुगतान पर शुल्क लगाने से व्यापारियों के साथ-साथ आम ग्राहकों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने सरकार से डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और छोटे कारोबारियों की लागत नहीं बढ़ाने की मांग की। चैंबर की मुख्य मांग है कि यूपीआई व्यवस्था को पहले की तरह सरल और शुल्क मुक्त रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन तेज करने की चेतावनी
चैंबर सचिव राकेश ठाकुर ने कहा कि यूपीआई ने रोजमर्रा के लेनदेन को काफी आसान बनाया है। इस पर शुल्क लगने से व्यापारियों के व्यावसायिक खर्च पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार यूपीआई पर शुल्क लगाने का फैसला वापस नहीं लेती है, तो चैंबर आंदोलन को और तेज करेगा।

प्रदर्शनकारी व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर हजारीबाग के व्यापारी यूपीआई से भुगतान लेना और देना पूरी तरह बंद करने का फैसला भी कर सकते हैं। चैंबर ने सरकार से प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर यूपीआई को शुल्क मुक्त रखने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed