{"_id":"6a79ffaf0f48c8327e0cbf3a","slug":"jpsc-jssc-protest-bjp-ranchi-bandh-11-august-jharkhand-student-protest-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JPSC-JSSC Protest: छात्रों के समर्थन में BJP का बड़ा एलान, 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान
Mon, 10 Aug 2026 10:15 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:15 PM IST
सार
Jharkhand Protest: JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा ने 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। जानिए पार्टी की तरफ से क्या कहा गया...
विज्ञापन
झारखंड भाजपा ने किया बंद का एलान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JPSC-JSSC Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में भाजपा ने रांची बंद का आह्वान किया है। भाजपा की ओर से मंगलवार यानी 11 अगस्त को रांची बंद बुलाया गया है। गौरतलब है कि झारखंड में पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से छात्र भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोपों, परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
आंदोलन के बीच भाजपा ने बंद का किया एलान
छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने उनके समर्थन में 11 अगस्त को रांची बंद का आह्वान किया है। पार्टी का कहना है कि वह छात्रों की मांगों और उनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी है। बंद के ऐलान के बाद राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां और छात्र आंदोलन दोनों के और तेज होने के आसार हैं।
झारखंड भाजपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'यह बंद झारखंड के युवाओं के हक, अधिकार और न्याय की लड़ाई है। सरकार याद रखे की लाठियों से आवाज दबाई जा सकती है, युवाओं का आक्रोश नहीं!'
विज्ञापन
पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक छात्रों का मार्च
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हजारों की संख्या में राज्यभर से पहुंचे परीक्षार्थियों ने पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा परिसर की ओर मार्च किया। हाथों में तिरंगा लिए छात्रों ने सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए नई विधानसभा के पास अंतिम बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश की।
परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र
छात्र JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग परीक्षा को रद्द करना और पूरे मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराना है। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
हेमंत सोरेन ने की छात्रों से अपील
हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर छात्रों से अपील की। सोरेन ने छात्र आंदोलन के दौरान संयम और जिम्मेदारी के साथ स्थिति संभालने के लिए पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। सोरेन ने कहा कि छात्रों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ मंत्री लगातार छात्रों से संवाद कर रहे हैं। सोरेन ने परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने का भरोसा दिलाया। साथ ही छात्रों से राजनीतिक बहकावे में न आने और संवाद के जरिए समाधान निकालने की अपील की।
खबर अपडेट हो रही है