फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jpsc-jssc-protest-devendra-nath-mahato-health-worsens-ranchi-student-protest

JPSC-JSSC Row: देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल; विधानसभा गेट पर फिर लाठीचार्ज

Mon, 10 Aug 2026 08:33 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 10 Aug 2026 08:33 PM IST
सार

Jharkhand News: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार शाम विधानसभा गेट नंबर-1 के पास प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन
jpsc-jssc-protest-devendra-nath-mahato-health-worsens-ranchi-student-protest
देवेंद्र महतो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत अचानक से बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। वहीं झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान सोमवार शाम एक बार फिर छात्रों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी। विधानसभा के गेट नंबर-1 के पास बैठे सैकड़ों छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी तबीयत
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनके समर्थक भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। महतो ने कहा कि वह पिछले 17 दिनों से सत्याग्रह और नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लाठी, गोली, बंदूकों से सरकार नहीं चलती है। सरकार जनता को संतुष्ट रखकर चलती है।' उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें प्रताड़ित किया गया और जबरदस्ती एंबुलेंस में डाल दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट के पास बैठे छात्रों को हटाने के लिए पुलिस ने अपनाई सख्ती
जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा गेट नंबर-1 के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने पहले छात्रों से गेट के पास से हटने का आग्रह किया। बार-बार अपील के बावजूद जब छात्र वहां से नहीं हटे तो पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए सख्ती शुरू कर दी। इसके बाद छात्रों को खदेड़ते हुए जगन्नाथ मंदिर की ओर ले जाया गया।

लाठीचार्ज और भगदड़ में कई छात्रों के घायल होने का दावा
इस दौरान हुए लाठीचार्ज और भगदड़ में कई छात्रों के घायल होने की बात सामने आई है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि दर्जनों छात्रों को चोटें आई हैं। कई छात्र भगदड़ में गिर गए, जबकि कुछ छात्राओं के भी घायल होने की सूचना है।

'अब सीधे मुख्यमंत्री से होगी वार्ता'
लाठीचार्ज की घटना के बाद छात्रों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि अब सरकार के साथ किसी स्तर पर वार्ता नहीं होगी। छात्रों ने स्पष्ट किया कि यदि बातचीत होगी तो सीधे मुख्यमंत्री के साथ होगी, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आंदोलन को और व्यापक तथा तेज करने का ऐलान किया।

दिन में भी कई बार बनी तनाव की स्थिति
गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान दिन में भी कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा कई जगहों पर लाठीचार्ज भी किया गया।


JPSC-JSSC मुद्दे पर और गरमा सकता है आंदोलन
शाम को विधानसभा गेट के पास हुई कार्रवाई और देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ने के बाद JPSC-JSSC के मुद्दे पर चल रहा छात्र आंदोलन और अधिक गरमा गया है। छात्रों के तेवर से साफ है कि आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed