फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jpsc jssc protest ranchi students prem nayak hunger strike cbi inquiry exam cancellation

JPSC-JSSC Protest: 21वें दिन भी नहीं झुके छात्र, 12वें दिन भूख हड़ताल पर प्रेम नायक; सरकार से बातचीत की उम्मीद

Fri, 14 Aug 2026 09:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 14 Aug 2026 09:30 AM IST
सार

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी है। छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल का 12वां दिन है और तबीयत बिगड़ने के बावजूद उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार किया है।

विज्ञापन
jpsc jssc protest ranchi students prem nayak hunger strike cbi inquiry exam cancellation
छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 21वें दिन भी जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। छात्र नेता प्रेम नायक ने बताया कि उनकी भूख हड़ताल का गुरुवार को 12वां दिन है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं है और ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर बढ़ गया है, इसके बावजूद उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है। छात्रों ने JPSC और JSSC CGL परीक्षा रद्द करने, CBI जांच कराने और कड़े कानून बनाने की मांग दोहराई है। वहीं, छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ बातचीत की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन

21वें दिन भी आंदोलन जारी, 12वें दिन भूख हड़ताल पर प्रेम नायक

रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। छात्रों के मुताबिक, गुरुवार को आंदोलन का 21वां दिन है, जबकि छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक की भूख हड़ताल का 12वां दिन है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सुबह से ही आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर जुटे हुए हैं। प्रेम नायक ने कहा कि आज उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनका ब्लड शुगर बढ़ गया है और ब्लड प्रेशर भी अधिक है। स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दी है, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

सरकार से बातचीत की संभावना, शाम को हो सकती है वार्ता

प्रेम नायक ने बताया कि छात्रों की ओर से सरकार के साथ बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बातचीत को लेकर चर्चा चल रही है और मंत्रियों के साथ भी वार्ता की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि JLKM विधायक जयराम कुमार महतो बातचीत का नेतृत्व कर रहे हैं। संभावना है कि सरकार और छात्रों के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत गुरुवार शाम हो सकती है। छात्रों की ओर से पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता में शामिल होकर अपनी मांगें रख सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की तीन प्रमुख मांगें, परीक्षा रद्द करने पर अड़े

प्रेम नायक ने कहा कि छात्र अपनी तीन प्रमुख मांगों पर अब भी कायम हैं। इनमें JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं को रद्द करना, पूरे मामले की CBI जांच कराना और सख्त कानून लागू करना शामिल है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर छात्र पीछे हटने वाले नहीं हैं और आंदोलन जारी रहेगा।

पहले भी जताई थी भूख हड़ताल जारी रखने की बात

प्रेम नायक के अनुसार, आंदोलन के 20वें दिन भी स्थिति तेजी से बिगड़ रही थी। उस समय उन्होंने बताया था कि उनकी भूख हड़ताल का 11वां दिन था और डॉक्टर लगातार भूख हड़ताल समाप्त करने की सलाह दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है, इसलिए भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों समेत सभी आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रशासन ने पिछली रात आंदोलन स्थल का दौरा किया था और उसके रवैये में कुछ नरमी दिखाई दी थी। हालांकि, छात्रों का आरोप था कि प्रशासन अब भी उन्हें आंदोलन स्थल से हटाने की कोशिश कर रहा है। प्रेम नायक ने कहा था कि डॉक्टर भी भूख हड़ताल खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्र अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed