फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   latehar balumath wild elephant death electric current bare wire villager accused

झारखंड: लातेहार में नंगे बिजली तार की चपेट में आया वयस्क हाथी, मौत; ग्रामीण पर करंट दौड़ाने का आरोप

Mon, 07 Sep 2026 06:46 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक पांडेय Updated Mon, 07 Sep 2026 06:46 PM IST
सार

Jharkhand News: लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत कोमर गांव के कुसीटोला में रविवार देर रात नंगे बिजली तार की चपेट में आने से एक वयस्क जंगली हाथी की मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विभाग ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराने और दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है।
 

विज्ञापन
latehar balumath wild elephant death electric current bare wire villager accused
करेंट लगने से हाथी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र में नंगे बिजली तार की चपेट में आने से एक वयस्क जंगली हाथी की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों के झुंड के घर में घुसकर अनाज खाने से नाराज एक ग्रामीण ने घर के आसपास नंगे बिजली तार का जाल बिछाया और उसमें करंट दौड़ा दिया। वन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


घर में घुसे हाथियों ने अनाज खाया तो ग्रामीण ने बिछाया करंट का जाल
ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले हाथियों के झुंड ने बीफा उरांव के घर को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखा अनाज खा लिया था। इसके बाद गुस्साए बीफा ने कथित तौर पर अपने घर के आसपास नंगे बिजली तार का जाल बिछा दिया। रविवार देर रात करीब 15-16 हाथियों के झुंड के गांव के आसपास पहुंचने की सूचना मिलने पर उसने तार में करंट दौड़ा दिया और खुद घर से कुछ दूरी पर कोमर डैम के समीप जाकर छिप गया।
विज्ञापन


झुंड के बीच करंट की चपेट में आया वयस्क हाथी
इसी दौरान झुंड में शामिल एक वयस्क हाथी नंगे बिजली तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हाथियों के गांव में पहुंचने की सूचना पर हाथी भगाओ दल भी मौके पर पहुंचा था। झुंड को भगाने के दौरान दल के सदस्यों की नजर मृत हाथी पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों ने कई गांवों में मचाया उत्पात, फसलें भी बर्बाद
वन समिति के अध्यक्ष सुनील उरांव ने बताया कि हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से कोमर और आसपास के गांवों में लगातार उत्पात मचा रहा है। हाथियों ने कई ग्रामीणों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक माह के दौरान लवलेश सिंह की करीब पांच एकड़ में लगी सब्जी की फसल भी हाथियों ने बर्बाद कर दी। ग्रामीणों ने फसल क्षति के अनुरूप मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की है।

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वनरक्षी कैलाश कुमार ने बताया कि मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच के बाद दोषी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


2022 और 2023 में भी हुई थी हाथियों की मौत
वन विभाग के अनुसार, वर्ष 2022 में रेन्ची जंगल और 2023 में गणेशपुर के बघौता में भी हाथियों की मौत हुई थी। हालांकि, बालूमाथ क्षेत्र में बिजली के करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत की यह पहली घटना बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed