फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Municipal corporation besieged over a ten-point list of demands; workers call for payment of

झारखंड न्यूज: रांची नगर निगम का घेराव, मजदूरों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Thu, 15 Oct 2026 02:22 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 15 Oct 2026 02:22 PM IST
सार

लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन ने गुरुवार को रांची नगर निगम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने बकाया वेतन और बोनस का भुगतान करने, धुलाई भत्ता बढ़ाने और नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन
Municipal corporation besieged over a ten-point list of demands; workers call for payment of
अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मजदूर

विस्तार

लंबित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज झारखंड नगर निकाय मजदूर यूनियन ने गुरुवार को रांची नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मजदूर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के बाहर एकत्र हुए। यहां से जुलूस निकालकर सभी नगर निगम कार्यालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी दस सूत्री मांगों को पूरा करने और बकाया राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की।

विज्ञापन

यूनियन के कोषाध्यक्ष महेंद्र राम ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को लेकर पिछले वर्ष नगर निगम प्रशासन को दस सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे मजदूरों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में कार्यरत मजदूरों को कभी भी काम से हटा दिया जाता है। इसके अलावा, छुट्टी, बोनस और एक महीने के बकाया वेतन का भुगतान भी लंबित है। मजदूरों को मिलने वाले धुलाई भत्ते में भी कटौती की जा रही है। महेंद्र राम के मुताबिक, 500 रुपये निर्धारित धुलाई भत्ते के स्थान पर केवल 200 रुपये दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र राम ने कहा कि यूनियन की ओर से कई बार नगर निगम प्रशासन के साथ बातचीत कर समस्याओं के समाधान की मांग की गई, लेकिन हर बार उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। लगातार अनदेखी के कारण मजदूरों को हड़ताल और प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा है।



ये भी पढ़ें- रांची: डांडिया नाइट की धूम, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और महिषासुर वध के मंचन ने मोहा मन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो यूनियन अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होगी। प्रदर्शनकारियों ने बकाया वेतन और बोनस का भुगतान करने, धुलाई भत्ता बढ़ाने तथा मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन में भवन सिंह, प्रकाश टोप्पो, एसके राय, प्रतीक मिश्रा समेत यूनियन के कई सदस्य और मजदूर मौजूद थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed