{"_id":"6a78adca23dc38c3a80019ea","slug":"ranchi-ssps-directive-no-harsh-measures-against-students-handle-the-protest-with-restraint-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4595598-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"JPSC-JSSC Protest: रांची के SSP का निर्देश- छात्र-छात्राओं पर सख्ती से बचे पुलिस, आंदोलन के दौरान संयम रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JPSC-JSSC Protest: रांची के SSP का निर्देश- छात्र-छात्राओं पर सख्ती से बचे पुलिस, आंदोलन के दौरान संयम रखें
Mon, 10 Aug 2026 03:45 AM IST
राँची ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राँची ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:45 AM IST
सार
JPSC-JSSC Protest: आज प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों ने विधानसभा घेराव का एलान किया है। बीते 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान हुए बलप्रयोग की घटना के बाद झारखंड पुलिस मुस्तैद है। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने निर्देश दिए हैं कि पुलिस छात्र-छात्राओं पर सख्ती से बचते हुए आंदोलन के दौरान संयम रखे।
विज्ञापन
रांची में आंदोलन के बीच रांची के एसएसपी राकेश रंजन के अहम निर्देश (फाइल)
- फोटो : पीटीआई-अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि आंदोलन के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी तरह की सख्ती या दबाव नहीं बनाया जाए।
एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्र आंदोलन और प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह संयम और संवेदनशीलता के साथ काम करे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बल प्रयोग या दबाव के बजाय समझा-बुझाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया जाए।
क्या है रांची पुलिस का मकसद?
आंदोलनकारियों के साथ संयम बरतने को लेकर एसएसपी ने अधिकारियों से कहा कि छात्र-छात्राओं के साथ किसी भी स्थिति में अभद्र व्यवहार न हो और पुलिस का रवैया सहयोगात्मक एवं संवेदनशील रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का प्राथमिक उद्देश्य शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकना है।
विज्ञापन
विधानसभा घेराव का एलान
गौरतलब है कि JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और विशेष रूप से 14वीं JPSC परीक्षा को लेकर छात्र लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा घेराव का भी एलान किया है। ऐसे में रांची पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।
आंदोलन शांतिपूर्ण रहे, विशेष सतर्कता बरतेगी पुलिस
SSP के निर्देश के बाद पुलिसकर्मियों को प्रदर्शन स्थल और विधानसभा घेराव के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि आंदोलन शांतिपूर्ण रहे और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।