सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Soldier dies after being shot while cleaning his rifle in Chaibasa

Ranchi News: चाईबासा में राइफल की सफाई के दौरान चली गोली, जवान की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबाासा Published by: राँची ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 07:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Ranchi News:  झारखंड पुलिस के जवान अजय किशोर खाखा (45) की राइफल की सफाई के दौरान गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वे गुमला जिले के रायडीह गांव के निवासी थे। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Soldier dies after being shot while cleaning his rifle in Chaibasa
मृतक पुलिस जवान की फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पालीसाई कैंप में तैनात झारखंड पुलिस के जवान अजय किशोर खाखा (45) की राइफल की सफाई के दौरान गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वे गुमला जिले के रायडीह गांव के निवासी थे। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Trending Videos

राइफल सफाई के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 4 बजे अजय किशोर खाखा कैंप परिसर में अपनी राइफल की नियमित सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई, जो सीधे उनके सिर में जा लगी। गोली लगते ही वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि राइफल में मैगजीन लगा हुआ था, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को कराया गया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर देर रात सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया। सोमवार को विधिवत पोस्टमार्टम कराने के बाद जवान को पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नम आंखों से अपने साथी को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें: असम चुनाव में ‘एकला चलो’ की राह पर JMM, कांग्रेस से नहीं बनी बात, दो प्रत्याशियों को दिया सिंबल

पुलिस ने कही जांच की बात
जगन्नाथपुर के एसडीपीओ रफाईल मुर्मू ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके पैतृक गांव रायडीह भेज दिया गया, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दुखद घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed