सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Vice President may visit birthplace of Lord Birsa Munda agencies on alert before official confirmation

Jharkhand: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली जा सकते हैं उप राष्ट्रपति, आधिकारिक पुष्टि से पहले एजेंसियां अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Jharkhand: झारखंड के खूंटी जिले में उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के संभावित दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। उनके भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु जाने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Vice President may visit birthplace of Lord Birsa Munda agencies on alert before official confirmation
उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारत के उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के झारखंड दौरे की चर्चा तेज हो गई है। जानकारों के अनुसार, उप राष्ट्रपति इसी सप्ताह खूंटी आ सकते हैं और भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Trending Videos


झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं उपराष्ट्रपति
इस संभावित दौरे को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का झारखंड से पुराना और गहरा संबंध रहा है। वे इससे पहले झारखंड के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर विकास योजनाओं की समीक्षा की थी और विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर जोर दिया था। ऐसे में उनके खूंटी दौरे को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट 
संभावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। प्रशासनिक स्तर पर प्रारंभिक तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यदि दौरा तय होता है, तो उप राष्ट्रपति के उलिहातु जाकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने की संभावना है। उलिहातु ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां देश-विदेश से लोग श्रद्धा अर्पित करने पहुंचते हैं। उप राष्ट्रपति का यहां आगमन क्षेत्र के विकास और पहचान को नई दिशा दे सकता है।

ये भी पढ़ें: धूमधाम से मनाया जा रहा सरहुल, रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने की पूजा-अर्चना

बैठक कर सकते हैं उपराष्ट्रपति
सूत्रों का यह भी कहना है कि अपने दौरे के दौरान उप राष्ट्रपति स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। साथ ही आदिवासी संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने की भी संभावना है। फिलहाल जिला प्रशासन आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहा है। पुष्टि होने के बाद विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed