सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AEDO Exam 2026 Alert: Commission Warns Against Fake Paper Leak Claims and Online Fraud Attempts

BPSC AEDO Exam 2026: टेलीग्राम पर फर्जी पेपर लीक गिरोह सक्रिय, आयोग ने एईडीओ के अभ्यर्थियों को किया सतर्क

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC AEDO Exam 2026 Fraud Alert: बीपीएससी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा 2026 को लेकर आयोग ने फर्जी पेपर लीक दावों पर अलर्ट जारी किया। टेलीग्राम पर प्रश्नपत्र देने के नाम पर ठगी की कोशिश हो रही है। अभ्यर्थियों को ऐसे दावों से बचने और किसी को पैसे न देने की सलाह दी गई है।
 

AEDO Exam 2026 Alert: Commission Warns Against Fake Paper Leak Claims and Online Fraud Attempts
BPSC - फोटो : bpsc.bihar.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

BPSC AEDO Exam 2026: सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा को लेकर बढ़ रही अफवाहों पर बीपीएससी ने सख्त रुख अपनाते हुए अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। आयोग के अनुसार, कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर टेलीग्राम के माध्यम से 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध कराने का झूठा दावा कर रहे हैं।

Trending Videos

दावों को किया खारिज, बताया निराधार

नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि ऐसे सभी दावे पूरी तरह निराधार, भ्रामक और धोखाधड़ी की श्रेणी में आते हैं। साथ ही, इन फर्जी दावों के जरिए अभ्यर्थियों से पैसे की अवैध मांग भी की जा रही है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है। आयोग ने कहा कि उसकी सभी परीक्षाएं पूरी गोपनीयता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित की जाती हैं, इसलिए किसी भी प्रकार के लीक या पहले से प्रश्नपत्र मिलने का दावा असंभव है।


Image
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे का लेन-देन बिल्कुल न करने की हिदायत

आयोग ने अभ्यर्थियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वे ऐसे फर्जी संदेशों, संदिग्ध लिंक, प्रोफाइल या अवैध गतिविधियों से दूर रहें और किसी भी परिस्थिति में पैसे का लेन-देन न करें। यह केवल उम्मीदवारों को गुमराह कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास है।

इसके अलावा, आयोग ने दोहराया कि वह परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें और अफवाहों से बचें।

यह अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है जब बड़ी संख्या में उम्मीदवार एईडीओ परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में सही जानकारी और सतर्कता ही अभ्यर्थियों को ठगी से बचा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed