सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   BTSC Staff Nurse DV Admit Card 2025 Released: Check Verification Schedule, Documents Required

BTSC Staff Nurse Admit Card: स्टाफ नर्स भर्ती के दस्तावेज सत्यापन दौर का प्रवेश पत्र जारी, तुरंत करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 13 Apr 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

BTSC Staff Nurse DV Admit Card: बीटीएससी ने स्टाफ नर्स भर्ती 2025 के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार तय शेड्यूल के अनुसार पटना में वेरिफिकेशन के लिए शामिल होंगे।
 

BTSC Staff Nurse DV Admit Card 2025 Released: Check Verification Schedule, Documents Required
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

BTSC Staff Nurse DV Admit Card: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्टाफ नर्स भर्ती (विज्ञापन संख्या 23/2025) के तहत डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह प्रक्रिया उन अभ्यर्थियों के लिए है, जिन्होंने स्वास्थ्य विभाग, बिहार में नियुक्ति हेतु आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) को सफलतापूर्वक पास किया है।

Trending Videos


आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को तय शेड्यूल के अनुसार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का समय और स्थान

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पटना स्थित आयोग के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया प्रतिदिन दो शिफ्ट में पूरी की जाएगी:

  • पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
  • दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

उम्मीदवारों को अपने निर्धारित दिन और समय के अनुसार ही उपस्थित होना होगा।

कॉल लेटर कैसे डाउनलोड करें?

वेरिफिकेशन के लिए बुलाए गए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन/रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। लॉगिन के दौरान मोबाइल पर ओटीपी के जरिए सत्यापन किया जाएगा। बिना कॉल लेटर के किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

योग्यता में संशोधन

आयोग ने बिहार नर्सिंग कैडर नियमों में हुए बदलाव के अनुसार पात्रता शर्तों को अपडेट किया है।

  • न्यूनतम योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM)
  • बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing) वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं।


इसके साथ ही, आवेदन के समय किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण जरूरी है। हालांकि नियुक्ति से पहले बिहार नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी दो स्वयं-सत्यापित प्रतियां लानी होंगी। जरूरी दस्तावेज इस प्रकार हैं:

  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र और पता प्रमाण
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट
  • नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र
  • आरक्षण से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (निर्धारित प्रारूप में)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • स्वतंत्रता सेनानी आश्रित से संबंधित प्रमाण (यदि लागू हो)
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रति और फोटो

जरूरी निर्देश और अयोग्यता के नियम

यदि कोई अभ्यर्थी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र या वैध नर्सिंग रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। निर्धारित योग्यता के बाहर की डिग्री या प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कार्य अनुभव का लाभ तभी मिलेगा, जब प्रमाण पत्र अधिकृत अधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी किया गया हो। इसी तरह आरक्षण का लाभ भी केवल वैध और सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के आधार पर ही दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed