सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   EIL Recruitment 2026: Last Date Near for 59 Management Trainee Posts, Apply Now

EIL Jobs 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, वेतन 1.80 लाख तक; अभी भरें फॉर्म

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sun, 12 Apr 2026 02:34 PM IST
विज्ञापन
सार

EIL Recruitment 2026: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 59 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को शानदार वेतन पैकेज दिया जाएगा, जो 1.80 लाख रुपये तक हो सकता है।

EIL Recruitment 2026: Last Date Near for 59 Management Trainee Posts, Apply Now
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

EIL Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। देश की प्रतिष्ठित कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके चलते योग्य उम्मीदवारों को एक अच्छा करियर बनाने का मौका मिल सकता है। 

Trending Videos

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता

यह भर्ती मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 59 पदों के लिए की जा रही है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर नियुक्त किया जाएगा। कंपनी ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है, ताकि देशभर के उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकें। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

1.80 लाख मिलेगा वेतन

उम्मीदवारों का फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू के बाद मेरिट के आधार पर होगा। वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 60,000 से लेकर 1,80,000 रुपए तक का सैलरी पैकेज दिया जाएगा। यह सैलरी पद के अनुसार तय की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित फॉर्म भरना होगा।ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ईआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। आखिर में आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed