सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Interstate vehicle theft gang busted, two miscreants caught, Fortuner recovered

Muzaffarnagar: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो बदमाश पकड़े, 1.80 करोड़ की फॉर्च्यूनर बरामद

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 12 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की थाना बुढ़ाना पुलिस ने वाहन चोर आदिल और मनीष को गिरफ्तार करते हुए कारें बरामद कीं। ये गिरोह लक्जरी कारें चोरी करके चेसिस नंबर बदलकर बेचता था। पुलिस इनके साथियों के बारे में पता लगा रही है। 

Muzaffarnagar: Interstate vehicle theft gang busted, two miscreants caught, Fortuner recovered
बरामद कारें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुढ़ाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब 1.80 करोड़ रुपये मूल्य की तीन फॉर्च्यूनर गाड़ियां बरामद की गई हैं। यह गिरोह लग्जरी गाड़ियां चोरी कर उनके चेसिस नंबर बदलकर और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचता था।
Trending Videos

 

पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अंतर्राज्यीय गिरोह चोरी और फाइनेंस के वाहनों को फर्जी तरीके से इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेच रहा है। इस सूचना के आधार पर बुढ़ाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुढ़ाना-कांधला मार्ग से विज्ञाना मार्ग पर स्थित एक खंडहर में दबिश दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वहां से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान आदिल (30) निवासी कुलगाम, कश्मीर और मनीष (32) निवासी मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन फॉर्च्यूनर कारें बरामद की हैं। इनमें से दो गाड़ियां बिना नंबर प्लेट की थीं, जबकि एक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इन बरामद की गईं गाड़ियों के संबंध में दिल्ली के वसंत विहार, फर्श बाजार और लक्ष्मी नगर थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा
प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। गिरोह के सदस्य पहले लग्जरी गाड़ियां, विशेष रूप से महंगी फॉर्च्यूनर जैसी एसयूवी को निशाना बनाते हैं। चोरी के बाद, वे वाहनों के असली चेसिस नंबर को मिटा देते हैं और फिर फर्जी नंबर प्लेट व दस्तावेज तैयार करते हैं। इसके बाद इन गाड़ियों को ग्राहकों को बेचकर अवैध रूप से मोटी कमाई करते हैं और आपस में बांट लेते हैं।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त मनीष का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मेरठ के परतापुर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त, आदिल और मनीष दोनों के खिलाफ बुढ़ाना थाने में भी एक नया मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अब इन अभियुक्तों के विस्तृत आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और कई राज्यों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
 

पुलिस टीम को पुरस्कार
इस सराहनीय कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बुढ़ाना पुलिस टीम को 15,000 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह महत्वपूर्ण कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उपमहानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुई। इस गिरोह के पकड़े जाने से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed