सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   India Post GDS Second Merit List OUT, Candidates Can Check Selection Status on Official Website

India Post GDS: इंडिया पोस्ट जीडीएस की सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी, डाउनलोड करें पीडीएफ; 28000+ पदों पर होगी भर्ती

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 11 Apr 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

GDS Second Merit List OUT: इंडिया पोस्ट ने जीडीएस भर्ती की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों पर चयन किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपनी सेकेंड मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।

India Post GDS Second Merit List OUT, Candidates Can Check Selection Status on Official Website
India Post GDS 2rd Merit List - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

India Post GDS Second Merit List: भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में कुल 28,636 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी चयन स्थिति (Selection Status) देख सकते हैं। यह सूची पहले जारी की गई मेरिट लिस्ट के बाद का अगला चरण है।

Trending Videos


लिस्ट में उम्मीदवारों को अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पोस्ट ऑफिस का नाम, पद का नाम और प्राप्त अंकों की जानकारी ध्यान से चेक करनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्तियों का विवरण 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28,636 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें अलग-अलग वर्गों के लिए पद आरक्षित किए गए हैं, जैसे जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार। यह भर्ती प्रक्रिया मेरिट के आधार पर की जा रही है, जिसमें 10वीं के अंकों को आधार बनाया गया है।

 
श्रेणी (Category) पदों की संख्या (Vacancies)
जनरल (General) 12,696
ओबीसी (OBC) 5,694
ईडब्ल्यूएस (EWS) 2,719
एससी (SC) 3,942
एसटी (ST) 2,716
दिव्यांग (PwD) 869

जिन उम्मीदवारों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। यह प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी करना अनिवार्य है और उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर उपस्थित होना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद ही अंतिम चयन सुनिश्चित किया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

  • ऑनलाइन आवेदन: सबसे पहले उम्मीदवार ने आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरा होता है। इसमें 10वीं के अंक, व्यक्तिगत जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड किए जाते हैं।
  • मेरिट लिस्ट: डाक विभाग उम्मीदवारों की 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाता है। अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान हों तो उम्र और अन्य नियमों के आधार पर चयन तय किया जाता है। इसी आधार पर पहली, दूसरी और आगे की मेरिट लिस्ट जारी होती है।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आता है, उन्हें DV (Document Verification) के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार को अपने सभी मूल दस्तावेज जैसे 10वीं मार्कशीट, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि लेकर जाना होता है। दस्तावेज सही पाए जाने पर ही अंतिम चयन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed