{"_id":"69da2c2431434c1d890fc203","slug":"the-ima-welcomed-the-medical-team-from-kanpur-ayodhya-news-c-13-1-lko1121-1686362-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत
विज्ञापन
कानपुर के चिकित्सकों के दल का स्वागत करती आईएमए अयोध्या की टीम।
विज्ञापन
Trending Videos
अयोध्या। कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल का स्वागत किया गया।
डॉ. आशीष ने बताया कि कानपुर की टीम आईएमए अयोध्या और श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के साथ मिलकर एक निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर का आयोजन करेगी। यह शिविर कांशीराम कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को आयोजित होगा। इसमें क्षेत्रीय लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श का लाभ मिलेगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय मुख्य अतिथि होंगे।
सीएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। बताया कि इस पहल से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य जागरूकता भी बढ़ेगी। स्वागत करने वालों में पूर्व सीएमओ डॉ. नानक सरन, डॉ. एके राय, डॉ. अफरोज खान, डॉ. आरके बनौधा, डॉ. ओमकार गंगवार, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. सारा जुबेर और डॉ. विकास अग्रवाल आदि शामिल रहे।