{"_id":"69da29e66e741b4b03067467","slug":"video-ayathhaya-ma-aathha-brasha-na-bgaugdha-gaha-kharatha-ka-rafatara-karaya-kathara-para-pasara-sananata-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में आंधी-बारिश ने बिगाड़ी गेहूं खरीद की रफ्तार, क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में आंधी-बारिश ने बिगाड़ी गेहूं खरीद की रफ्तार, क्रय केंद्रों पर पसरा सन्नाटा
अयोध्या में बेमौसम आंधी और बारिश ने इस बार गेहूं खरीद व्यवस्था की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। खेतों में तैयार फसल की कटाई और मड़ाई प्रभावित होने से गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। हालात यह हैं कि यदाकदा ही किसान केंद्रों तक पहुंच पा रहे हैं।
रुदौली तहसील क्षेत्र में विपणन शाखा के रुदौली, पूरेकाजी, अमराईगांव, पटरंगा, पीसीएफ के कोलवा व बरौली, यूपी एसएस के ढेमा और नवीन सब्जी मंडी रुदौली सहित कुल आठ गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। लेकिन इन केंद्रों पर अपेक्षित खरीद नहीं हो पा रही है। विपणन शाखा के पूरेकाजी और रुदौली केंद्र पर अब तक महज चार किसान ही गेहूं लेकर पहुंचे हैं।
शनिवार को क्रय केंद्र रुदौली पहुंचे ग्राम मुतौली निवासी किसान रामबरन ने बताया कि बेमौसम आंधी-बारिश ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। कई जगहों पर कटा हुआ गेहूं तेज हवा के चलते दूसरे खेतों में जा गिरा। हालांकि क्षेत्र में बारिश का असर सीमित रहा, लेकिन लगातार मौसम खराब रहने से मड़ाई का काम पूरी तरह ठप है।
किसानों का कहना है कि जब तक गेहूं की मड़ाई नहीं होगी, तब तक वह क्रय केंद्रों तक अनाज नहीं पहुंचा पाएंगे। यही वजह है कि खरीद लगभग ठप पड़ी है। रुदौली और पूरेकाजी केंद्रों पर अब तक केवल 203 क्विंटल गेहूं की ही खरीद हो सकी है, जबकि अन्य केंद्रों पर कहीं बोहनी हुई है तो कहीं अब तक शुरुआत भी नहीं हो पाई। इस बीच नए नियमों ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
किसानों के अनुसार, अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के गेहूं की बिक्री संभव नहीं होगी। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्री नहीं कराई है, उनकी फसल बिक्री अटक सकती है। क्षेत्र में सैकड़ों किसान ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है।
ग्राम हलीमनगर के रामबरन, नई सरांय के जाहिद, मुश्काबाद के दुर्गा प्रसाद और प्रमुख वर्मा सहित कई किसानों ने बताया कि रजिस्ट्री अनिवार्य होने से परेशानी बढ़ गई है। उनका कहना है कि पहले ही मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने अब कागजी प्रक्रिया भी बाधा बन रही है।
क्रय केंद्र रुदौली के एसएमआई अखिलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल केवल उन्हीं किसानों से खरीद की जा रही है, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी है। अब तक चार पंजीकृत किसानों से ही गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द रजिस्ट्री कराने की अपील की है, ताकि खरीद प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।