सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gunshots Fired at House Over Petty Dispute; Three Injured

Ayodhya News: मामूली विवाद में घर पर चढ़कर बरसाईं गोलियां, तीन घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Gunshots Fired at House Over Petty Dispute; Three Injured
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के अ​धिकारी।
विज्ञापन
मया बाजार। महाराजगंज थाना के दलपतपुर गांव में मामूली विवाद के बाद शनिवार को घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दो अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। हमलावर ने फिल्मी स्टाइल में दोनों हाथों में तमंचा लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस ने मौके से 32 बोर के पांच खोखे बरामद किए हैं। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दिया गया है। इस मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शुक्रवार को रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया।
Trending Videos




पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम दलपतपुर निवासी राजेश सिंह की कार को मया बाजार जाते समय मुकुल सिंह के घर के पास खड़े एक वाहन से निकलने में दिक्कत हुई। यह वाहन अमहटा रुदौली निवासी भीम सिंह का था, जिसके बाद राजेश सिंह और मुकुल सिंह के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि राजेश सिंह ने अपने पुत्रों ऋषि और अभिषेक के साथ मिलकर मुकुल के भाई निखिल उर्फ चुन्ना को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में मुकुल ने शुक्रवार शाम को ही प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह भीम सिंह अचानक राजेश सिंह के घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। जब उसे गाली देने से रोका गया, तो उसने दोनों हाथों में तमंचा लेकर ऋषि और अभिषेक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। एक गोली ऋषि के पैर की एड़ी में लगी। एक गोली अभिषेक के गले को खुरचते हुए और ऋषि की मां कविता के कान को छूकर निकल गई। घटना के बाद भीम सिंह फायरिंग करते हुए अपनी कार से भाग गया।



सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के साथ सीओ रुदौली आशीष निगम, बीकापुर क्षेत्राधिकारी सुनील सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि गोली ऋषि सिंह के पैर की एड़ी में लगी है। अभिषेक और राजेश सिंह की पत्नी कविता सिंह को छीना-झपटी में मामूली खरोंच आई है।

अन्य मामलों में भी सह आरोपी है भीम सिंह



प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि राजेश सिंह की तहरीर पर दलपतपुर गांव निवासी निखिल उर्फ चुन्ना, मुकुल सिंह और रुदौली निवासी भीम सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी भीम सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। वह मया बाजार में बहुचर्चित अखिलेश यादव टक्कू हत्याकांड और कैंट क्षेत्र में प्रमुख सर्वजीत सिंह के घर के सामने फायरिंग करने में सह आरोपी है। भीम सिंह का ननिहाल दलपतपुर में है, जिसके कारण वह अक्सर वहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed