सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Municipal Corporation Junior Engineer Subjected to Abusive Behavior; Death Threats Issued

Ayodhya News: नगर निगम की जेई से अभद्रता जान से मारने की दी गई धमकी

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Junior Engineer Subjected to Abusive Behavior; Death Threats Issued
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम के विद्युत यांत्रिकी प्रकोष्ठ की जेई जाह्नवी सिंह ने अनुरक्षण कार्य करवा रही कंपनी के कर्मचारी पर धमकाने, अभद्रता करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कैंट कोतवाली पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की है।
Trending Videos

एफआईआर में जेई ने बताया कि नगर निगम में ईईएसएल कंपनी अनुरक्षण कार्य करवा रही हैं। कंपनी के कर्मचारी धीरेंद्र सिंह विभागीय कार्यों में अनैतिक रूप से हस्तक्षेप करते हैं। आए दिन गाली व धमकी देते हैं और अविधिक कार्यों के लिए दबाव बनाते हैं। विरोध करने पर कार्यस्थल पर अपमानित कर गोली मारने की धमकी देते हैं। नौ अप्रैल को वह विभागीय कार्य की माप कर रही थीं। इस दौरान धीरेंद्र सिंह ने अशर्फी भवन चौराहे पर आकर गाली व धमकी दी। शाम को उनके घर के बाहर गाड़ी खड़ी करके नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को व्हाट्सएप पर मेसेज करके बाहर निकलने पर मार डालने की धमकी दी गई। बाहर न निकलने पर उनका दरवाजा पीटकर खोलने का दबाव बनाया गया। इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed