{"_id":"69da82a30603f2eeb80bcf4c","slug":"junk-food-to-be-banned-in-schools-ayodhya-news-c-97-1-ayo1034-147030-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: स्कूलों में जंक फूड पर लगेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: स्कूलों में जंक फूड पर लगेगी रोक
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। विद्यार्थियों की सेहत को बेहतर बनाने और उन्हें पौष्टिक भोजन के प्रति जागरूक करने के लिए जिले के स्कूलों में जंक फूड के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। जिले के 28 राजकीय, 50 सहायता प्राप्त और 1550 से अधिक निजी विद्यालयों में जंक फूड पर सख्ती लागू करने की तैयारी की गई है। इस अभियान से जिले के दो लाख से अधिक विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा।
अभियान के तहत छात्रों को बर्गर, पिज्जा, चिप्स, नूडल्स, कोल्ड ड्रिंक और पैकेट बंद स्नैक्स जैसे फास्ट फूड के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में शैक्षिक वीडियो, विज्ञान क्लब जैसे गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बताया जाएगा कि जंक फूड स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार नुकसानदायक है और लंबे समय में यह मोटापा, मधुमेह समेत कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों को पौष्टिक भोजन के लाभ सरल, रोचक और प्रयोगात्मक तरीकों से समझाएं, ताकि विद्यार्थी स्वस्थ खानपान को अपनी आदत बना सकें। बच्चों को घर से पौष्टिक टिफिन लाने और भोजन में फल, हरी सब्जियां, दाल, दूध जैसे पोषक तत्वों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
डीआईओएस पवन तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं और अभियान को प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा।
Trending Videos