{"_id":"69da738403211b8e3d0d6344","slug":"suspicious-death-of-young-man-in-saudi-arabia-demands-to-repatriate-body-intensify-ayodhya-news-c-97-1-lu11030-147066-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सऊदी अरब में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव वतन लाने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सऊदी अरब में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, शव वतन लाने की मांग तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 11 Apr 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भेलसर। रुदौली विधानसभा के परसन पुरवा गांव निवासी सुरेंद्र लोधी की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गए सुरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन पिछले एक सप्ताह से शव को भारत लाने के लिए शासन-प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
मामले की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके साथ पूर्व विधायक सैयद अब्बास अली जैदी, सपा नेता एहसान मोहम्मद अली और प्रदीप यादव भी मौजूद थे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पासवान ने भी परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। सभी जनप्रतिनिधियों ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।
विधायक ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने केंद्रीय विदेश मंत्री को पत्र भेजकर शव को शीघ्र भारत लाने की मांग की है। विधायक ने कहा कि सरकार को इस संदिग्ध हालात में मौत के मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। शोकाकुल परिवार की निगाहें सरकारी मदद और प्रशासनिक प्रयासों पर टिकी हैं, जिससे जल्द से जल्द सुरेंद्र का पार्थिव शरीर स्वदेश लाया जा सके और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हो सके।
Trending Videos