सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SDM Finds Everything in Order During Gas Distribution Inspection

Ayodhya News: गैस वितरण में एसडीएम को मिला सब कुछ ठीक

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Apr 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
SDM Finds Everything in Order During Gas Distribution Inspection
रुदौली गैस सर्विस में जांच करने पहुंचे एसडीएम।
विज्ञापन
भेलसर। एसडीएम रुदौली संतोष कुमार ने शुक्रवार शाम रुदौली गैस सर्विस का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण क्षेत्र में गैस आपूर्ति की अनियमितताओं और उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद किया गया। एसडीएम को निरीक्षण में सबकुछ ठीक मिला है।
Trending Videos


निरीक्षण के दौरान सिलिंडरों के भंडारण, आपूर्ति व्यवस्था और उपलब्ध स्टॉक की जांच की। इसमें स्टॉक रजिस्टर और डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड पर्चियां शामिल थीं। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने सिलिंडर के लिए कई दिन चक्कर लगाने और कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम ने सभी अभिलेखों को संतोषजनक पाया और लाइन में लगे उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट

कनकपुर इंडेन गैस एजेंसी भी पास
मयाबाजार। आपूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने शनिवार को कनकपुर इंडेन गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने शादी-विवाह के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर चौधरी ने उन्हें जिलापूर्ति अधिकारी के कार्यालय में शादी कार्ड प्रस्तुत कर वाणिज्यिक गैस लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा राशि जमा करने पर मांगलिक आयोजनों के लिए रसोई गैस आसानी से मिल सकती है। एजेंसी मालिक प्रतीक सिंह ने जानकारी दी कि डीएसी के माध्यम से घर-घर सिलिंडर आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बिचौलियों और कालाबाजारी करने वालों को यहां से एक भी सिलिंडर नहीं मिलेगा। एजेंसी सीधे उपभोक्ताओं को सुविधाएं प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed