सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Shri Shyam Parivar's 'Nishan Yatra' in Goshaiganj; Thousands of Devotees Participate

Ayodhya News: गोसाईगंज में श्री श्याम परिवार की निशान यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 11 Apr 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Shri Shyam Parivar's 'Nishan Yatra' in Goshaiganj; Thousands of Devotees Participate
श्री श्याम परिवार की निशान यात्रा में शामिल महिलाएं।
विज्ञापन
गोसाईगंज। नगर में शनिवार को श्री श्याम परिवार की ओर से श्री श्याम महोत्सव निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में दो हजार से अधिक महिलाएं और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
Trending Videos

यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष विजयलक्ष्मी जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 301 से अधिक श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर श्री श्याम का निशान उठाया। खाटू श्याम का फूलों से सजा रथ इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। भक्त खाटू नरेश की जय और राधे-राधे के जयकारों के साथ भजन गाते हुए आगे बढ़े। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर बाबा श्याम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह यात्रा राधा कृष्ण मंदिर से निकलकर तेलियागढ़ चौराहा, भीटी तिराहा और कटरा बस स्टैंड होते हुए फिर तेलियागढ़ स्थित दशरथ वाटिका परिसर पहुंची। यहां भगवान खाटू श्याम की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ। लगभग दो हजार महिलाएं पीले और लाल पारंपरिक वस्त्रों में भक्ति गीतों पर नृत्य करती रहीं। इसमें राजेश कुमार, राहुल कुमार, पंकज कुमार, सभासद रविंद्र यादव सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed