सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj LPG Crisis: Consumers are facing daily problems regarding delivery of LPG cylinders.

Prayagraj LPG Crisis : एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी के लिए हर दिन परेशान हो रहे उपभोक्ता

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Apr 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बैकलॉग कम करने के लिए सिलिंडर की सप्लाई बढ़ाए जाने की बात लगातार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन की ओर से की जा रही है। साथ ही होम डिलीवरी किए जाने का आश्वासन भी गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है।

Prayagraj LPG Crisis: Consumers are facing daily problems regarding delivery of LPG cylinders.
एलपीजी गैस। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

बैकलॉग कम करने के लिए सिलिंडर की सप्लाई बढ़ाए जाने की बात लगातार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूशन फेडरेशन की ओर से की जा रही है। साथ ही होम डिलीवरी किए जाने का आश्वासन भी गैस एजेंसियों की ओर से उपभोक्ताओं को दिया जा रहा है। इसके बावजूद सिलिंडर के लिए लोगों को हर दिन परेशान होना पड़ रहा है।

Trending Videos


अशोक नगर के मंजू चंद्रा गैस सर्विस पर पहुंचे मुंडेरा के विनय कुमार पांडेय ने बताया कि उन्होंने 10 फरवरी को सिलिंडर बुक किया था। लेकिन, जब 20 दिन बाद भी सिलिंडर नहीं पहुंचा तो एजेंसी पहुंचे। लेकिन, यहां कोई सुनवाई नहीं होने पर कस्टमर केयर के नंबर के जरिये ऑनलाइन शिकायत करने की कोशिश की। लेकिन, शिकायत दर्ज नहीं हो सकी। इसके बाद 20 मार्च को फिर दूसरे सिलिंडर के लिए बुक किया। लेकिन, केवाईसी होने के बावजूद अब तक डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नहीं आई और दूसरा सिलिंडर भी नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मम्मफोर्डगंज के अमर ज्वाला गैस सर्विस पर पहुंचे म्योराबाद के रहने वाले राजेश वर्मा ने बताया कि 26 मार्च को ऑनलाइन बुकिंग की। सिलिंडर की होम डिलवरी के लिए पांच अप्रैल की तारीख बताई गई। इसके बाद घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचने पर फिर एजेंसी पहुंचे तो 11 अप्रैल की तारीख दे दी गई। 11 अप्रैल को भी होम डिलीवरी नहीं की गई और बोला गया कि अब 12 अप्रैल को कतार में लगकर अपना सिलिंडर ले जाएं।

इसी तरह सम्मेलन मार्ग स्थित संगम गैस एजेंसी पर पहुंचे बहादुरगंज के मनीष कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल से सिलिंडर बुक है। एजेंसी में कई बार आने के बावजूद अब तक सिलिंडर नहीं मिल सका है। मजबूरी में कोयला जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed