{"_id":"69db3d9f225b9767ee070362","slug":"body-of-an-elderly-woman-found-naked-in-the-veranda-jewellery-missing-murder-suspected-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बरामदे में निर्वस्त्र मिला वृद्धा का शव, आभूषण गायब; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बरामदे में निर्वस्त्र मिला वृद्धा का शव, आभूषण गायब; हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
मांडा थाना क्षेत्र के बरहा कला के बबुरा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 62 वर्षीय वृद्धा का शव घर से सटे अर्धखुले बरामदे में निर्वस्त्र अवस्था में मिला। मृतका की पहचान कस्तूरा देवी पत्नी स्व. उमाशंकर के रूप में हुई है।
कस्तूरा देवी। फाइल फोटो
- फोटो : संवाद।
विज्ञापन
विस्तार
मांडा थाना क्षेत्र के बरहा कला के बबुरा गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब 62 वर्षीय वृद्धा का शव घर से सटे अर्धखुले बरामदे में निर्वस्त्र अवस्था में मिला। मृतका की पहचान कस्तूरा देवी पत्नी स्व. उमाशंकर के रूप में हुई है। उनके हाथों पर खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिससे संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार कस्तूरा देवी घर से लगे फाइबर शीट से ढंके बरामदे में सो रही थीं। यह बरामदा तीन ओर से दीवारों से घिरा है, जबकि सामने की ओर खुला है और बीच-बीच में ईंट के बने पिलर सहारे के रूप में लगे हैं। इसी खुले हिस्से के नीचे चारपाई पर सो रही वृद्धा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं उनकी 15 वर्षीय नातिन राधा घर के अंदर सो रही थी और उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
सुबह ग्रामीणों की नजर जैसे ही चारपाई पर निर्वस्त्र पड़ी वृद्धा पर पड़ी, हड़कंप मच गया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। थोड़ी ही देर में मृतका की दोनों बेटियां उषा (साड़ी, मांडा) और रेनू (जिगिना मिर्जापुर) भी मौके पर पहुंच गईं और बिलख पड़ीं।
कस्तूरा देवी के पति उमाशंकर रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी करीब 10 माह पहले मौत हो चुकी है। कस्तूरा देवी को पारिवारिक पेंशन मिल रही थी। सूचना पर दिघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल में जुटे हैं। मृतका के हाथ में पहना कड़ा सहित अन्य आभूषण गायब बताए जा रहे हैं, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की तैयारी कर रही है और घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
Trending Videos