सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Loan of Rs 1.25 crore taken by pledging fake gold in the bank, FIR registered against 16 people including two

Prayagraj : बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर 1.25 करोड़ का लिया लोन, दो स्वर्ण परीक्षक समेत 16 पर एफआईआर दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Apr 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक की शाखा में बड़ा घोटाला सामने आया है। जालसाजों ने नकली सोना गिरवी रखकर 1.25 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन ले लिया। मामले में बैंक के दो स्वर्ण परीक्षक समेत 16 आरोपी व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Loan of Rs 1.25 crore taken by pledging fake gold in the bank, FIR registered against 16 people including two
बैंक लॉकर में रखा सोना निकला नकली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित केनरा बैंक की शाखा में बड़ा घोटाला सामने आया है। जालसाजों ने नकली सोना गिरवी रखकर 1.25 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन ले लिया। मामले में बैंक के दो स्वर्ण परीक्षक समेत 16 आरोपी व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। केनरा बैंक के क्षेत्रीय सह महाप्रबंधक पंकज वर्मा ने पुलिस को बताया कि बैंक में स्वर्ण परीक्षक गिरवी रखे गए सोने की जांच करते हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही ग्राहकों को गोल्ड लोन दिया जाता है।

Trending Videos


आरोप है कि 13 जून 2023 से पांच मार्च 2025 के बीच भावापुर निवासी बैंक के पैनल स्वर्ण परीक्षक विष्णु वर्मा ने गिरवी रखे गए सोने की जांच की। रिपोर्ट के आधार पर बैंक ने ग्राहकों को 1,25,96,990 रुपये का गोल्ड लोन दिया। जिसकी जांच संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद निवासी बैंक के एक और स्वर्ण परीक्षक कौशल किशोर वर्मा से भी कराई गई थी। बैंक के निर्देश पर जब तीन जुलाई 2025 को स्वर्ण परीक्षक सुधांशु वर्मा व 15 जुलाई 2025 को दूसरे स्वर्ण परीक्षक शिव कुमार वर्मा ने जांच की तो पता चला कि गिरवी रखा गया सोना नकली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

पुलिस के मुताबिक, टैगोर टाउन निवासी महेश प्रताप सिंह, राजरूपपुर निवासी श्रीश कुमार श्रीवास्तव, झलवा निवासी विकास कुमार, कीडगंज निवासी रंजना यादव, नैनी निवासी फैज खान, आलोक केसरवानी, ग्यासुद्दीनपुर निवासी कुलदीप कुमार दुबे, राजापुर निवासी कार्तिकेय कुमार कौशिक, मीरापुर निवासी मृत्युंजय सिंह, भदोही रविदास नगर निवासी मनोज कुमार, ज्ञानपुर निवासी रवि कुमार, भदोही कटरा बाजार मोहम्मद अरमान, भदोही उपरवार निवासी अजय कुमार, गोपीगंज (भदोही) काली देवी हनुमान गढ़ी निवासी पलटू और स्वर्ण परीक्षक विष्णु वर्मा व कौशल कुमार वर्मा समेत अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई है।

सभी आरोपियों को भेजा जाएगा नोटिस

शिकायतकर्ता ने सभी आरोपियों के पते भी पुलिस को मुहैया करवाए हैं। ऐसे में पुलिस अब सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में जुट गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ के बाद और भी खुलासे हो सकते हैं, साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है, मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed