{"_id":"69da47fda921c7e337042fc3","slug":"scooty-rider-died-on-the-spot-after-slipping-and-falling-due-to-dog-chasing-him-accident-happened-near-katra-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : कुत्ते के दौड़ाने पर फिसल कर गिरे स्कूटी सवार की मौके पर हुई मौत, कटरा के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : कुत्ते के दौड़ाने पर फिसल कर गिरे स्कूटी सवार की मौके पर हुई मौत, कटरा के पास हुआ हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कर्नलगंज क्षेत्र के मनमोहन पार्क के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में लाइट हाउस व कैटरिंग ठेकेदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ते के दौड़ाने से अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी गिर गई, जिससे गंभीर चोट लगने पर उनकी जान चली गई।
आकाश जैसवार। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
विस्तार
कर्नलगंज क्षेत्र के मनमोहन पार्क के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में लाइट हाउस व कैटरिंग ठेकेदार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुत्ते के दौड़ाने से अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी गिर गई, जिससे गंभीर चोट लगने पर उनकी जान चली गई।
Trending Videos
कैंट थाना क्षेत्र के उचवा गढ़ी, राजापुर निवासी आकाश जैसवार (26) पुत्र प्रकाश चंद्र लाइट हाउस और कैटरिंग का काम करता था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह कर्नलगंज में मनमोहन पार्क के पास से गुजर रहा था, तभी एक कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया। इससे घबराकर उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोग उसे उपचार के लिए बेली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए आकाश के छोटे भाई विकास जैसवार ने बताया कि उनके पिता पिछले तीन वर्षों से पैरालाइज हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में मां निशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अगर हेलमेट लगाया होता तो बच जाती आकाश की जान
प्रयागराज। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कैटरिंग ठेकेदार आकाश जैसवार की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदार काफी व्यथित हैं। रिश्तेदारों ने बताया कि आकाश घर का जिम्मेदार लड़का था। पिता के बीमार होने के बाद उसने पूरा कारोबारी अपनी जिम्मेदारी पर ले लिया था। देर रात कारोबार के सिलसिले में वह कटरा गया था। लेकिन हेलमेट नहीं लगा रखा था। यदि हेलमेट लगा होता तो आकाश की जान बच सकती थी।