सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur: Suspicious Death of Married Woman In-laws Accused of Murder Four Taken into Custody After Funeral

Crime: विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप; आनन-फानन में अंतिम संस्कार के बाद चार हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 13 Apr 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सतपुरा गांव में विवाहिता चांदनी कुमारी की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है और एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है।

Muzaffarpur: Suspicious Death of Married Woman In-laws Accused of Murder Four Taken into Custody After Funeral
विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सतपुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा जल्दबाजी में शव को जला दिए जाने की बात सामने आई है, जिससे मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।

Trending Videos

 
परिजनों ने लगाए ये आरोप
मृतका की पहचान 26 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के परिजन रामवृक्ष ने बताया कि उन्हें चांदनी के देवर ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने और अस्पताल ले जाने की सूचना दी थी। जब वे गांव पहुंचे तो घर पर चांदनी नहीं मिली। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि उसकी मौत हो चुकी है और शव को जलाया जा रहा है। मौके पर पहुंचने तक शव पूरी तरह जल चुका था और ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हत्या की आशंका और जांच
परिजनों ने आरोप लगाया है कि चांदनी कुमारी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जला दिया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें- लव जिहाद में किशोरी की हत्या?: दूसरे समुदाय का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, धर्म बदलने के दबाव और जान लेने के आरोप
 
 

Muzaffarpur: Suspicious Death of Married Woman In-laws Accused of Murder Four Taken into Custody After Funeral
मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की कार्रवाई और हिरासत
इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
फॉरेंसिक जांच और आगे की प्रक्रिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed