फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Agnipath Scheme Consultative Committee for Defence Ministry to meet on 8th July rajnath singh will chair the meeting

Agnipath Scheme: रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति करेगी अहम बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता

Thu, 07 Jul 2022 07:05 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 07 Jul 2022 07:05 PM IST
सार

अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून, 2022 को की गई थी। योजना के तहत अब सेना के तीनों अंगों में 4 सालों के लिए भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
Agnipath Scheme Consultative Committee for Defence Ministry to meet on 8th July rajnath singh will chair the meeting
Agnipath Scheme - फोटो : Defense Ministry

विस्तार

अग्निपथ योजना पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति 7 जुलाई, 2022 को बैठक करने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए सेना के तीनों अंग थल सेना, नौसेना और वायु सेना ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वायुसेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अग्निवायु के लिए 5 जुलाई, 2022 (आवेदन की आखिरी तारीख) तक कुल  7.5 लाख युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया है। 

विज्ञापन

14 जून को हुई थी घोषणा
अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून, 2022 को की गई थी। योजना के तहत अब सेना के तीनों अंगों में 4 सालों के लिए भर्ती की जानी है। इसके बाद सभी को रिटायर किया जाएगा और इनमें से 25 फीसदी को रेगुलर कैडर के लिए चुना जाएगा।  इस योजना के जारी होने के बाद, इसके खिलाफ कई राज्यों में लगभग एक सप्ताह तक हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए और विभिन्न विपक्षी दलों ने इसे वापस लेने की मांग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में मिलेगी अग्नविरों को वरीयता?
इधर, बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री नितीश कुमार से अग्निवीरों को राज्य में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी देने के लिए पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम जैसे राज्यों ने भी अग्निवीरों को रिटायर होने के बाद सुविधाएं देने की बात कही है। राज्य की एनडीए सरकार को भी ऐसा ही करना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि राज्य के पर्यावरण विभाग के अधिकारियों को भी इस पर विस्तृत नोट तैयार करने के लिए बोल दिया गया है। 
विज्ञापन

योजना को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए
नीरज कुमार सिंह ने कहा कि इस योजना को लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि यह योजना देश के युवाओं के लिए बहुत अच्छी है। बता दें कि राज्य में अग्निपथ योजना के खिलाफ बड़े स्तर पर हिंसक प्रदर्शन हुए थे। सीएम नितीश कुमार ने अब तक इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि, उनकी पार्टी के जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने केंद्र से अग्निपथ योजना पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed