सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   AWBI MTS Recruitment 2026: 10th Pass Candidates Can Apply, Salary Up to 56,900

AWBI MTS Jobs 2026: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड में एमटीएस की भर्ती, सैलरी 56,900 तक; इस पते पर भेजें अपना फॉर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 10 Mar 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार

AWBI MTS Vacancy 2026: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा और अपना भरा हुआ फॉर्म निर्धारित पते पर भेजना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 56,900 तक सैलरी मिल सकती है।

AWBI MTS Recruitment 2026: 10th Pass Candidates Can Apply, Salary Up to 56,900
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

AWBI MTS Recruitment 2026: भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करने वाले भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (AWBI) में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए बोर्ड ने योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos


ऑफलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरकर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को भेजना होगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म और अन्य जानकारी आधिकारिक वेबसाइट awbi.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं पास करें आवेदन

एनिमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) की यह भर्ती ग्रुप-C पद के लिए है। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक यानी 10वीं पास होना जरूरी है। जो अभ्यर्थी 10वीं तक पढ़े-लिखे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी। अगर उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा दोनों पूरी करता है, तो वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

कैसे डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म

एमटीएस भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या भर्ती के नोटिफिकेशन से एप्लिकेशन फॉर्म का फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए ANNEXURE-I फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर आवेदन प्रक्रिया शुरू करनी होगी।

ऐसे भरें फॉर्म

फॉर्म में उम्मीदवार को ब्लॉक लेटर्स में अपना नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि और कैटेगरी (सामान्य/SC/ST/OBC/EWS) लिखनी होगी। इसके साथ ही आयु में छूट की जानकारी, शैक्षिक योग्यता, पत्राचार का पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरनी होगी। उम्मीदवार को यह भी बताना होगा कि वह किसी सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्वायत्त निकाय में कार्यरत है या नहीं। अंत में दिए गए डिक्लेरेशन को पढ़कर स्थान और तारीख लिखें तथा अपना नाम और हस्ताक्षर करके फॉर्म पूरा करें।

यहां भेजें अपना आवेदन पत्र

भरे हुए आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भारतीय पशु कल्याण बोर्ड को भेजना अनिवार्य है। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट awbi.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन भेजने का पता निम्नलिखित है:

‘42 मील का पत्थर, दिल्ली-आगरा राजमार्ग, NH-2, सीकरी, बल्लभगढ़, हरियाणा - 121004’

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed