सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE Paper 2 Exam Date 2026 Announced, Tier 2 Exam on April 7

SSC JE Paper 2 Exam Date: एसएससी जेई पेपर-2 की परीक्षा तिथि घोषित, अप्रैल में होगा एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 09 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC JE Paper 2 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के पेपर-2 की आधिकारिक परीक्षा तिथि जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने टियर-1 परीक्षा पास की है, वे अब टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा से जुड़ी तारीख और अन्य जरूरी जानकारी देख सकते हैं।

SSC JE Paper 2 Exam Date 2026 Announced, Tier 2 Exam on April 7
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC JE Paper 2 Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 के पेपर-2 की परीक्षा तिथि घोषित कर दी है। आयोग द्वारा 9 मार्च को जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यह परीक्षा अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

Trending Videos


SSC जूनियर इंजीनियर परीक्षा के माध्यम से केंद्रीय सरकारी विभागों में इंजीनियरिंग पदों पर भर्ती की जाती है। पेपर-2 चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है और यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा की तारीख

कर्मचारी चयन आयोग के अनुसार जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2025 का पेपर-II (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।  

कैसे होगा चयन?

  • टियर-1 परीक्षा: इस चरण में उम्मीदवारों से 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रश्न सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति, तार्किक क्षमता और चुने गए इंजीनियरिंग विषय से जुड़े होते हैं। हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है और गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है।
  • टियर-2 परीक्षा: टियर-2 में प्रश्न केवल उम्मीदवार द्वारा चुने गए मुख्य इंजीनियरिंग विषय से होते हैं। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर पर 3 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाता है। इस परीक्षा का समय भी 2 घंटे होता है।
  • दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट: टियर-1 और टियर-2 पास करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है, जहां उन्हें अपने सभी मूल प्रमाण पत्र दिखाने होते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट भी होता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे विभाग द्वारा तय किए गए स्वास्थ्य मानकों पर खरे उतरते हैं।

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

एसएससी जेई 2026 की टियर-1 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह परीक्षा उम्मीदवार के चुने हुए इंजीनियरिंग विषय पर आधारित होती है और इसमें तकनीकी ज्ञान की गहराई से जांच की जाती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होती है।

टियर-2 में उम्मीदवारों को अपने विषय के अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में से किसी एक पेपर को देना होता है। प्रत्येक पेपर में 100 प्रश्न होते हैं और कुल 300 अंक निर्धारित किए गए हैं।
 

पेपर प्रश्न अंक समय
भाग-A: सामान्य इंजीनियरिंग (सिविल और स्ट्रक्चरल) 100 300 2 घंटे
भाग-B: सामान्य इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) 100 300 2 घंटे
भाग-C: सामान्य इंजीनियरिंग (मैकेनिकल) 100 300 2 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed