सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   KMC Delhi Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for 57 Posts at Kirori Mal College Before March 27

KMC Delhi Recruitment 2026: डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज में 57 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 09 Mar 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

KMC Delhi Recruitment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय में 57 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं पास से लेकर संबंधित विषय में मास्टर डिग्री वाले उम्मीदवार 27 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्किल/टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
 

KMC Delhi Non-Teaching Recruitment 2026: Apply Online for 57 Posts at Kirori Mal College Before March 27
किरोड़ीमल महाविद्यालय - फोटो : X(@KMCollegeDelhi)
विज्ञापन

विस्तार

Kirori Mal College Recruitment 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय ने विभिन्न विभागों में काम करने के लिए नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 57 पदों को भरा जाएगा। इनमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, लाइब्रेरी अटेंडेंट, लैबोरेटरी असिस्टेंट और लैब अटेंडेंट सहित कई पद शामिल हैं। 

Trending Videos


इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कॉलेज के आधिकारिक पोर्टल dunt.uod.ac.in के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरोड़ीमल कॉलेज में नॉन-टीचिंग की कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती के माध्यम से कुल 57 नॉन-टीचिंग पदों को भरा जाएगा। पदों का विवरण इस प्रकार है:

 
पद का नाम कुल पद
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट 1
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर) 1
सीनियर असिस्टेंट 1
कार्टोग्राफर असिस्टेंट (भूगोल विभाग) 1
असिस्टेंट 1
जूनियर असिस्टेंट 1
लाइब्रेरी अटेंडेंट 7
लेबोरेटरी असिस्टेंट (बॉटनी) 2
लेबोरेटरी असिस्टेंट (केमिस्ट्री) 4
लेबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स) 2
लेबोरेटरी असिस्टेंट (जूलॉजी) 2
लैब अटेंडेंट (बॉटनी) 6
लैब अटेंडेंट (केमिस्ट्री) 10
लैब अटेंडेंट (कंप्यूटर साइंस) 2
लैब अटेंडेंट (भूगोल) 1
लैब अटेंडेंट (फिजिक्स) 10
लैब अटेंडेंट (जूलॉजी) 5

 

KMC Delhi Non-Teaching Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

 

पद का नाम शैक्षणिक योग्यता अधिकतम आयु सीमा
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और कम से कम 3 वर्ष का अनुभव 35 वर्ष
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर) संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और कम से कम 2 वर्ष का अनुभव या प्रथम श्रेणी में स्नातक डिग्री और प्रयोगशाला में 5 वर्ष का अनुभव 35 वर्ष
सीनियर असिस्टेंट मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और 3 वर्ष का अनुभव 35 वर्ष
कार्टोग्राफर असिस्टेंट संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, 2 वर्ष का अनुभव तथा अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट 32 वर्ष
जूनियर असिस्टेंट मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री तथा अंग्रेजी टाइपिंग 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी टाइपिंग 30 शब्द प्रति मिनट 32 वर्ष
लाइब्रेरी अटेंडेंट मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और लाइब्रेरी साइंस में सर्टिफिकेट कोर्स 32 वर्ष
लेबोरेटरी असिस्टेंट मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री और प्रयोगशाला में वैज्ञानिक उपकरणों के साथ काम करने का कम से कम 2 वर्ष का अनुभव 32 वर्ष
लैब अटेंडेंट 12वीं (विज्ञान वर्ग) पास या 10वीं पास और विज्ञान विषय के साथ लैब टेक्नोलॉजी/संबंधित ट्रेड में आईटीआई या स्किल सर्टिफिकेट 32 वर्ष

कैसे होगा सिलेक्शन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • ऑनलाइन परीक्षा: इस परीक्षा में जनरल एप्टीट्यूड, रीजनिंग और संबंधित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट: यह परीक्षा केवल कुछ पदों (सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट) के लिए आयोजित की जाएगी। 
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: अंतिम चरण में उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी।


आधिकारिक नोटिस देखें...

KMC Delhi Non-Teaching Recruitment 2026: आवेदन करने की प्रक्रिया

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dunt.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर KMC Delhi Non-Teaching Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद यूजरनेम या रजिस्ट्रेशन आईडी सुरक्षित रखें।
  • लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज (10वीं, 12वीं, डिग्री आदि) अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  • अंतिम रूप से जमा किए गए फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें।


उम्मीदवार यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म भरना होगा और अलग शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed